हाउस टैक्स वसूली की रफ्तार को बढ़ाए अधिकारी: विक्रमादित्य सिंह मलिक

-कार्रवाई के बीच निगम ने हाउस टैक्स वसूली में बनाया रिकॉर्ड

गाजियाबाद। नगर निगम की मुख्य आय हाउस टैक्स से होती है। वर्तमान में हाउस टैक्स के बकाएदारों से वसूली के लिए नगर निगम की टीम अच्छा प्रदर्शन कर रही है। निगम की आय बढ़ाने के लिए लगातार टैक्स वसूली अभियान चलाया जा रहा है। नगर निगम पिछले वर्ष के दो माह में हुई टैक्स वसूली का रिकॉर्ड तोड़ते हुए इस वर्ष दो माह में ढाई करोड़ की अधिक वसूली की है। वहीं नगर आयुक्त भी लगातार टीम को मोटिवेट करते हुए टैक्स वसूली में तेजी लाने के निर्देश दे रहे है। नगर आयुक्त के निर्देश पर नगर निगम के पांचो जोनो में टैक्स वसूली अभियान तेजी से चल रहा है। साथ ही संपत्ति की पैमाई का कार्य भी निरंतर जारी है। नगर निगम के टैक्स विभाग ने इस वर्ष दो माह में लगभग 38 करोड़ 67 लाख की वसूली कर चुका है। सभी जोनल प्रभारी संपत्ति की पैमाइश का कार्य करने के साथ-साथ बिल वितरण का कार्य भी टीम द्वारा करा रहे है।

नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक की निर्देश अनुसार अधिक से अधिक कर वसूली को ऑनलाइन करने के लिए निरंतर जन जन को जागरूक किया जा रहा है। पिछले वित्तीय वर्ष के अंतर्गत अप्रैल मई व जून में 36 करोड़ की वसूली हुई थी। वहीं इस वर्ष दो माह में अभी तक 38 करोड़ 67 लाख रुपये की वसूली की जा चुकी है। मुख्य कर निर्धारण अधिकारी डॉ संजीव सिन्हा ने बताया नगर आयुक्त के निर्देशानुसार कर वसूली को बढ़ाने का कार्य तेजी से चल रहा है। जिसमें समस्त जोनल प्रभारी के साथ कार्य योजना भी बनाई गई है।

बिल वितरण का कार्य भी तेजी से कराया जा रहा है। सेल्फ एसेसमेंट के फॉर्म भी वितरित किए जा रहे है। ऑनलाइन हाउस टैक्स जमा करने की प्रक्रिया के लिए शहरवासियों को जागरुक किया जा रहा है। इसके अलावा हाउस टैक्स जमा करने के लिए अवकाश दिवस में भी कैंप लगाए जा रहे है। जिससे लोगों को अपना टैक्स जमा करने के लिए किसी भी परेशानी का सामना न करना पड़े।