जल भराव हॉटस्पॉट को लेकर निगम ने किए पुख्ता इंतजाम नहीं होगा जलभराव

-चिन्हित स्थानों पर लगाए गए स्थाई पंप सेट, गौशाला अंडरपास पर लगा जाल
-बरसात के दौरान ना हों लोग परेशान, हर बारीकी का विभाग रखें ध्यान: नगर आयुक्त

गाजियाबाद। जैसे-जैसे मानसून नजदीक आ रहा है। वैसे-वैसे नगर निगम भी हर दिन नई तैयारियों के साथ जुटा हुआ है। मानसून से पहले जलभराव के हॉटस्पॉट को चिन्हित कर उन स्थानों पर जलकल विभाग ने अपनी तैयारी और बेहतर कर दी है। जिससे बरसात के मौसम में जलभराव की समस्या का नामोनिशान न रहे। इसी क्रम में कई स्थानों पर स्थाई रूप से पंप सेट भी लगाए गए। ताकि बरसात के दौरान जलभराव ना हो इस बात का विशेष ध्यान रखा जा रहा है।
महाप्रबंधक जल कामाख्या प्रसाद आनंद ने बताया नगर आयुक्त के निर्देशानुसार जलभराव के हॉटस्पॉट वाले स्थानों को चिन्हित किया गया है। जिसमें सिटी जोन अंतर्गत गौशाला अंडरपास के ऊपर जल भराव के कोई अप्रिय घटना ना घटे ध्यान रखते जाल लगाया गया है। स्थाई रूप से पंप सेट भी लगा दिया गया है।

हिंडन अंडरपास और एलिवेटेड के पास अंडरपास में स्थाई रूप से पंपसेट लगाए गए हैं। इसके अलावा अन्य क्षेत्रों में भी आवश्यकता अनुसार कार्यवाही जारी है। बरसात के दौरान आवश्यकता अनुसार पंप सेट मौके पर लगाने के लिए भी संबंधित टीम को निर्देश दिए जा चुके है। मानसून से पूर्व नगर निगम की तैयारी इस बार पहले से बेहतर दिखाई दे रही है। जलभराव की समस्या से निपटने के लिए नगर निगम ने अपनी तैयारियां पहले ही शुरु कर दी है। जिसमें न केवल चिंतित स्थान पर ही ध्यान दिया जा रहा है। बल्कि नालों की सफाई पर भी जोरों से कार्य चल रहा है। जिसमें स्वास्थ्य विभाग द्वारा शहर की नालों की सफाई कराई जा रही है।

जल प्रवाहित स्थिति में रहे, इसका विशेष ध्यान विभाग रख रहा है। निर्माण विभाग द्वारा वार्डों के अंदर पुलियाओं की सफाई और उनका मरम्मत का कार्य करने में जुटा है। नगर आयुक्त का कहना है कि बरसात से पूर्व नगर निगम जल भराव की स्थिति पर काबू पाने के लिए पहले से ही तैयारी कर रहा है। जिसमें हर बारीकी को देखते हुए कार्य किया जा रहा है। जनप्रतिनिधियों का भी विशेष सहयोग निगम को मिल रहा है। जिनके सुझावों के क्रम में कई स्थानों पर निर्माण, स्वास्थ्य और जलकल विभाग समन्वय कार्यवाही कर रहे है।