CM योगी के एक और महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट को धरातल पर उतारने में जुटे यीडा CEO डॉ. अरुणवीर सिंह, अब यूपी में विकसित करेंगे फिनटेक सिटी इंटरनेशनल एयरपोर्ट के पास सेक्टर-11 में 500 एकड़ में बसेगा फाइनेंशियल कैपिटल

जब बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गाजियाबाद नगर निगम के ग्रीन म्युनिसिपल बॉन्ड के सूचीबद्ध होने की घोषणा की थी। उसी समय मुख्यमंत्री ने फिनटेक सिटी विकसित करने की योजना को लेकर उत्तर प्रदेश के अधिकारियों के साथ चर्चा की थी। मुख्यमंत्री के इसी सोच को धरातल पर उतरने का काम यमुना प्राधिकरण के सीईओ डॉ. अरुणवीर सिंह कर रहे हैं। सेक्टर-11 में फिनटेक सिटी 500 एकड़ में विकसित होगा। जमीन पर कब्जा लेने की प्रक्रिया चल रही है। पहले चरण के लिए जल्द ही भूखंड योजना निकाली जाएगी। फिनटेक सिटी देश का महत्वपूर्ण फाइनेंशियल सेंटर बनेगा।

Yogi adityanath Bombay stock exchange

विजय मिश्रा (उदय भूमि)
ग्रेटर नोएडा। यमुना प्राधिकरण के सीईओ डॉ. अरुणवीर सिंह ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के एक और महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट को अमलीजामा पहनाने की कवायद शुरू कर दी है। इसके पहले वह इंटरनेशनल फिल्म सिटी और एशिया के सबसे बड़े इंटरनेशनल एयरपोर्ट परियोजना को धरातल पर उतारने का काम कर चुके हैं। डॉ. अरुणवीर सिंह ने सेक्टर-11 में फिनटेक सिटी विकसित करने की घोषणा की है। 500 एकड़ क्षेत्रफल में फिनटेक सिटी में बसाने की योजना है। यमुना सिटी में विश्व के प्रतिष्ठित इंटरनेशनल फाइनेंशियल इंस्टीट्यूशन के कार्यालय होंगे। फिनटेक सिटी में अलग-अलग फाइनेंशियल सेक्टर से जुड़ी कंपनियों को एक्टिविटीज के अनुसार संबंधित सेक्टर में भूखंड दिए जाएंगे। इसके लिए जल्द भूखंड योजना निकाली जाएगी। इसके लिए यमुना प्राधिकरण ने तैयारी शुरू कर दी है।

डॉ अरुणवीर सिंह ने नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट और इंटरनेशनल फिल्म सिटी के साथ ही यमुना प्राधिकरण क्षेत्र को वाणिज्यक एवं वित्तीय गतिविधियों का केंद्र बनाने की योजना बनाई है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश को वन ट्रिलियन इकोनामी वाला प्रदेश भाषा विचारों की बनाने का लक्ष्य निर्धारित किया है। इस लक्ष्य को पूरा करने और उत्तर प्रदेश को इंटरनेशनल फाइनेंशियल सेंटर के रूप में स्थापित करने के उद्देश्य से यमुना प्राधिकरण क्षेत्र में फिनटेक सिटी बसाई जा रही है। नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट देश का सबसे बड़ा एयरपोर्ट होगा, इसलिए इसके आसपास तमाम व्यावसायिक गतिविधियां विकसित होंगी। ऐसे में वित्तीय संस्थानों को भी यहां आना होगा। उनको भूखंड की भी जरूरत पड़ेगी। इसको देखते हुए यमुना प्राधिकरण ने जल्द से जल्द फिनटेक सिटी विकसित करने की योजना बनाई है।

 

इस तरह निकलेगी योजना
यमुना प्राधिकरण ने 500 एकड़ जमीन में फिनटेक सिटी विकसित करेगा। इसको तीन चरणों में विकसित किया जाएगा। पहले चरण में ढाई सौ एकड़ में प्लॉट योजना निकाली जाएगी। फिनटेक सिटी में 51 प्रतिशत क्षेत्र में ग्रीन बेल्ट, पार्क और सड़क होंगी। कामर्शियल और वित्तीय संस्थाओं को प्लाट आवंटित होंगे। अंतरराष्ट्रीय स्तर के आयोजन के लिए ऑडिटोरियम और प्रदर्शनी हाल बनेंगे। प्राधिकरण ने इसकी योजना तैयार कर ली है।

इनको मिलेगी प्राथमिकता
फिनटेक सिटी में बैंकिंग, बीमा, ऑनलाइन बैंकिंग, शेयर, निवेश, रिसर्च, डिजिटल मनी, स्टाक एक्सचेंज, नियामक एजेंसी, शॉपिंग सेंटर, ई-पेमेंट गेटवे प्लेटफार्म जैसी निजी व सार्वजनिक क्षेत्र की संस्थाओं को भूखंड आवंटित किए जाएंगे। प्राधिकरण ने फिनटेक सिटी के लिए विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (डीपीआर) तैयार करा ली है। इसके लिए सिंगापुर, दुबई, हैदराबाद, चेन्नई व गुजरात में स्थित गिफ्ट सिटी का अध्ययन कर उनकी खूबियों को शामिल किया गया है।

सीएम योगी की प्राथमिकता वाली योजना है फिनटेक सिटी
जब नगर निगम गाजियाबाद के बांड निकाले गए थे। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने घंटा बजाकर गाजियाबाद नगर निगम के ग्रीन म्युनिसिपल बॉन्ड के सूचीबद्ध होने की घोषणा की थी। उसी समय मुख्यमंत्री ने फिनटेक सिटी विकसित करने की योजना को लेकर उत्तर प्रदेश के अधिकारियों के साथ चर्चा की थी। मुख्यमंत्री के इसी सोच को धरातल पर उतरने का काम यमुना प्राधिकरण के सीईओ डॉ. अरुणवीर सिंह कर रहे हैं। डॉ. अरुणवीर सिंह ने बताया कि फिनटेक सिटी 500 एकड़ में विकसित होगा। जमीन पर कब्जा लेने की प्रक्रिया चल रही है। पहले चरण के लिए जल्द ही भूखंड योजना निकाली जाएगी। फिनटेक सिटी देश का महत्वपूर्ण फाइनेंशियल सेंटर बनेगा।