• होम
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • MSME
  • देश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • राजस्थान
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • दक्षिण भारत
    • अन्य
  • वर्ल्ड
  • मनोरंजन
  • खेल
  • वायरल
  • विडियो
Search
Thursday, June 18, 2026
  • होम
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • MSME
  • देश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • राजस्थान
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • दक्षिण भारत
    • अन्य
  • वर्ल्ड
  • मनोरंजन
  • खेल
  • वायरल
  • विडियो
  • क्राइम
  • गाज़ियाबाद
  • नॉएडा
  • NCR
  • RWA
  • वेस्ट यू . पी .
  • पूर्वांचल
  • इंटरव्यू
  • सुख – दुख
  • विचार
Home गाज़ियाबाद सफाई कर्मचारियों के हित में निगम खोलेगा स्वीपर वेलफेयर एसोसिएशन अकाउंट

सफाई कर्मचारियों के हित में निगम खोलेगा स्वीपर वेलफेयर एसोसिएशन अकाउंट

July 15, 2024

-रजिस्टर्ड स्थानीय निकाय सफाई मजदूर संघ एवं सहयोगी संगठन ने नगर आयुक्त से की मुलाकात
-बाहरी व्यक्तियों ने निगम और शहर का माहौल खराब किया तो होगी कानूनी कार्यवाही: नगर आयुक्त

गाजियाबाद। सफाई कर्मचारी की आड़ में अन्य बाहरी संगठनों द्वारा माहौल करने वालों के खिलाफ कार्रवाई होगी। सोमवार को नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक से रजिस्टर्ड स्थानीय निकाय सफाई मजदूर संघ एवं सहयोगी संगठनों ने मुलाकात करते हुए बताया कि बाहरी व्यक्तियों द्वारा नगर निगम मुख्यालय पर धरना किया जा रहा है। ऐसे संगठन जो कि रजिस्टर्ड तक नहीं है और बाहरी व्यक्ति उनमें शामिल है। उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाए। साथ ही सफाई कर्मचारियों के हित में नगर निगम द्वारा किए जा रहे कार्यों की रफ्तार बढ़ाई जाए। मौके पर स्थानीय निकाय सफाई मजदूर संघ के अध्यक्ष शक्ति, उत्तर प्रदेश सफाई कर्मचारी संघ के अध्यक्ष राहुल चौहान व अन्य सहयोगी संगठन के पदाधिकारी भी उपस्थित रहे।

नगर आयुक्त ने प्राप्त शिकायत का तत्काल संज्ञान लेते हुए नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर मिथिलेश कुमार और अपर नगर आयुक्त  अवनींद्र कुमार को कड़े निर्देश देते हुए कार्रवाई के निर्देश दिए। नगर आयुक्त ने कहा किसी भी बाहरी व्यक्ति के द्वारा यदि निगम परिसर और मुख्यालय पर बिना किसी अनुमति के या बिना किसी नियमों अनुसार की गई कार्यवाही के धरना किया जाता है तो संबंधित के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाए। स्वीपर वेलफेयर एसोसिएशन अकाउंट जल्द ही खोला जाए। जिससे कर्मचारी के हित में अमाउंट जोड़ते हुए कार्य किया जाए। सफाई कर्मचारी और उसके परिवार बीमारी के समय लाभ मिल सकें।

स्थानीय निकाय सफाई मजदूर संघ एवं सहयोगी संगठनों ने बताया कि नगर आयुक्त के निर्देश के क्रम में सफाई कर्मचारी हित में संबंधित अधिकारियों की टीम कार्य कर रही है। जल्द ही स्वीपर वेलफेयर एसोसिएशन अकाउंट भी खुलेगा और अन्य मुद्दे जो कि कर्मचारियों के हित में है उन पर भी कार्य चल रहा है। मगर सफाई कर्मचारी की आड़ में अन्य बाहरी संगठनों द्वारा जो की रजिस्टर्ड भी नहीं है शहर व नगर निगम का माहौल खराब करने के लिए कार्य किया जा रहा है, उनके खिलाफ नगर आयुक्त से कार्रवाई की मांग की गई। कांवड़ यात्रा अन्य पर्व आगामी सप्ताह में प्रारंभ होंगे। जिसको उत्साह पूर्वक पूर्ण होने के उपरांत स्थानीय निकाय सफाई मजदूर संघ एवं सहयोगी संगठन जो रजिस्टर्ड हैं।

  • TAGS
  • Ghaziabad Hindi News
  • Ghaziabad Nagar Nigam
  • Ghaziabad News
  • hindi news
  • Municipal Commissioner Vakramaditya Singh Malik
  • nagar nigam Municipal Commissioner news
  • Sweeper Welfare Association account
Previous articleकूड़ा उठान की शिकायतों पर नगर आयुक्त ने लिया तत्काल एक्शन
Next articleशिक्षकों की समस्याओं को लेकर शिक्षक, शिक्षामित्र, अनुदेशक, कर्मचारी संयुक्त मोर्चा ने खोला मोर्चा कलेक्ट्रेट का किया घेराव
Bijay Kumar

RELATED ARTICLESMORE FROM AUTHOR

केदारनाथ आपदा के अमर शहीदों को नम आंखों से नमन, मंदिर परिसर में गूंजा मौन; ‘त्रासदी की स्मृतियां आज भी दिलों में जीवित हैं’

योग दिवस और महा सफाई अभियान की तैयारियां तेज, महापौर-नगर आयुक्त ने बनाई रणनीति; 100 वार्डों में चलेगा विशेष अभियान

पहली फ्रेटर उड़ान के साथ नोएडा एयरपोर्ट ने भरी व्यापारिक उड़ान, नोएडा बना उत्तर भारत का नया लॉजिस्टिक्स गेटवे

गाज़ियाबाद

योग दिवस और महा सफाई अभियान की तैयारियां तेज, महापौर-नगर आयुक्त...

जीडीए के विशेष शिविर में पहले ही दिन दिखा असर, लंबित...

अवैध पार्किंग पर चलेगा निगम का डंडा, शहर में लागू होगी...

नॉएडा

शराब पर ओवररेटिंग करना पड़ा भारी, आबकारी विभाग ने चार विक्रेता...

संयुक्त आबकारी आयुक्त ने की 2023-24 आबकारी नीति को लेकर अनुज्ञापी...

शराब की ओवर रेटिंग मिलने पर अनुज्ञापी के खिलाफ भी होगी...

क्राइम

तनिष्क शोरूम में 4.55 करोड़ की चोरी का खुलासा, सेल्समैन निकला...

दोस्ती, ईर्ष्या और साजिश का खौफनाक अंत: पैरा चैंपियन चिराग की...

50 हजार का इनामी कातिल असद एनकाउंटर में ढेर, सूर्या हत्याकांड...

बिज़नेस

IIA के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीरज सिंघल बोले औद्योगिक सफलता की नई...

लघु उद्योगों के विकास के साथ आत्मनिर्भर भारत के लक्ष्य को...

अपर मुख्य सचिव और आईआईए प्रतिनिधियों की मुलाकात में उद्यमियों की...

© 2020-2021 UdayBhoomi