-रजिस्टर्ड स्थानीय निकाय सफाई मजदूर संघ एवं सहयोगी संगठन ने नगर आयुक्त से की मुलाकात
-बाहरी व्यक्तियों ने निगम और शहर का माहौल खराब किया तो होगी कानूनी कार्यवाही: नगर आयुक्त
गाजियाबाद। सफाई कर्मचारी की आड़ में अन्य बाहरी संगठनों द्वारा माहौल करने वालों के खिलाफ कार्रवाई होगी। सोमवार को नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक से रजिस्टर्ड स्थानीय निकाय सफाई मजदूर संघ एवं सहयोगी संगठनों ने मुलाकात करते हुए बताया कि बाहरी व्यक्तियों द्वारा नगर निगम मुख्यालय पर धरना किया जा रहा है। ऐसे संगठन जो कि रजिस्टर्ड तक नहीं है और बाहरी व्यक्ति उनमें शामिल है। उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाए। साथ ही सफाई कर्मचारियों के हित में नगर निगम द्वारा किए जा रहे कार्यों की रफ्तार बढ़ाई जाए। मौके पर स्थानीय निकाय सफाई मजदूर संघ के अध्यक्ष शक्ति, उत्तर प्रदेश सफाई कर्मचारी संघ के अध्यक्ष राहुल चौहान व अन्य सहयोगी संगठन के पदाधिकारी भी उपस्थित रहे।
नगर आयुक्त ने प्राप्त शिकायत का तत्काल संज्ञान लेते हुए नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर मिथिलेश कुमार और अपर नगर आयुक्त अवनींद्र कुमार को कड़े निर्देश देते हुए कार्रवाई के निर्देश दिए। नगर आयुक्त ने कहा किसी भी बाहरी व्यक्ति के द्वारा यदि निगम परिसर और मुख्यालय पर बिना किसी अनुमति के या बिना किसी नियमों अनुसार की गई कार्यवाही के धरना किया जाता है तो संबंधित के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाए। स्वीपर वेलफेयर एसोसिएशन अकाउंट जल्द ही खोला जाए। जिससे कर्मचारी के हित में अमाउंट जोड़ते हुए कार्य किया जाए। सफाई कर्मचारी और उसके परिवार बीमारी के समय लाभ मिल सकें।
स्थानीय निकाय सफाई मजदूर संघ एवं सहयोगी संगठनों ने बताया कि नगर आयुक्त के निर्देश के क्रम में सफाई कर्मचारी हित में संबंधित अधिकारियों की टीम कार्य कर रही है। जल्द ही स्वीपर वेलफेयर एसोसिएशन अकाउंट भी खुलेगा और अन्य मुद्दे जो कि कर्मचारियों के हित में है उन पर भी कार्य चल रहा है। मगर सफाई कर्मचारी की आड़ में अन्य बाहरी संगठनों द्वारा जो की रजिस्टर्ड भी नहीं है शहर व नगर निगम का माहौल खराब करने के लिए कार्य किया जा रहा है, उनके खिलाफ नगर आयुक्त से कार्रवाई की मांग की गई। कांवड़ यात्रा अन्य पर्व आगामी सप्ताह में प्रारंभ होंगे। जिसको उत्साह पूर्वक पूर्ण होने के उपरांत स्थानीय निकाय सफाई मजदूर संघ एवं सहयोगी संगठन जो रजिस्टर्ड हैं।















