बाढ़ आने की आशंका पर कंट्रोल रूम पर दें सूचना: सौरभ भट्ट

गाजियाबाद। मानसून के चलते बारिश को दृष्टिगत रखते हुए जनपद में बाढ़ आने की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। ऐसे में जिला प्रशासन ने भी तैयारी शुरू कर दी है। बाढ़ आने की स्थिति में इंटीग्रेटेड कमांड कंट्रोल रूम में सूचना दे सकते हैं। इसके लिए आईसीसीसी कंट्रोल रूम के फोन नंबर-0120-2824516, 2989032,34 एवं बाढ़ कंट्रोल रूम नंबर-9871465532 पर कोई भी सूचना दे सकता हैं। एडीएम वित्त एवं राजस्व सौरभ भट्ट ने बताया कि जनपद में वर्तमान में बारिश के बाद बाढ़ की स्थिति उत्पन्न होने की आशंका है। ऐसी दशा में किसी भी आकस्मिक,आपातकालीन स्थिति के नियंत्रण,पर्यवेक्षण के लिए कलेक्ट्रेट परिसर में संचालित बाढ़ नियंत्रण कक्ष के फोन नंबर एवं कंट्रोल रूम नंबर जारी किए गए है।

इसके साथ ही कंट्रोल रूम के प्रभारी अधिकारी सुधीर शर्मा,शैलेंद्र कुमार का मोबाइल नंबर- 7599052720,नौशाद-9997367826 की ड्यूटी प्रात: 6 बजे से दोपहर 2 बजे तक और प्रभारी अधिकारी राज कुमार वरण,मोहम्मद इमरान-9911618689,अजय सिंह-7300666684 की ड्यूटी दोपहर 2 बजे से रात्रि 10 बजे तक लगाई गई है। इसके साथ ही प्रभारी अधिकारी विवेक सिंह, विशाल मलिक-9716798081, सुनील कुमार-9997466055 की ड्यूटी रात्रि 10 बजे से प्रात:6 बजे तक रहेगी। इसके साथ ही सदर तहसीलदार रवि कुमार- 9695779966, तहसीलदार अरूण अग्रवाल-7318206882,लोनी तहसीलदार जय प्रकाश-9068113291 के उक्त नंबर पर संपर्क कर सकते है। एडीएम वित्त एवं राजस्व सौरभ भट्ट ने कहा कि कोई भी व्यक्ति जनपद में किसी भी क्षेत्र में हो, अगर वहां बाढ़ की स्थिति पैदा होती है,तो उक्त नंबर पर संपर्क करें। इसके साथ ही आईसीसीसीसी कंट्रोल रूम नंबर व बाढ़ कंट्रोल रूम नंबर पर सूचना दें सकते हैं।