होम कंपोस्टिंग से हर घर होगा स्वच्छ व सुंदर, क्यूआर कोड स्कैन कर जीत सकते हैं पांच हजार से अधिक का ईनाम

-घर में ही गीले कचरे से खाद बनाकर स्वच्छता अपनाए: विक्रमादित्य सिंह मलिक
-होम कंपोस्टिंग अपनाने वाले 1000 उत्कृष्ट नागरिक राज्य स्तर पर होंगे सम्मानित

गाजियाबाद। रंग-बिरंगे फूलों और हरियाली के बीच रहना किसे पसंद नहीं। इसके लिए कहीं दूर जाने की भी आवश्यकता नहीं, हम अपने घर पर ही मनोरम प्राकृतिक वातावरण पा सकते हैं। बस बेहतर सोच, प्रबंधन और थोड़ी मेहनत की जरूरत है। होम कंपोस्टिंग से आप अपने घर को स्वच्छ एवं सुंदर तो बना ही सकते है, साथ शहर की स्वच्छता में नगर निगम द्वारा चलाए जा रहे अभियान में अपनी भागीदारी भी निभा सकते है। घर से निकलने वाले कूड़े को होम कंपोस्टिंग कर आप खाद के रुप में इसका इस्तेमाल कर सकते है। नगर निगम के अभियान से प्रेरित होकर कई सोसायटियों में होम कंपोस्टिंग की जा रही है। होम कंपोस्टिंग को बढ़ावा देने के लिए नगर निगम द्वारा इस बार नई शुरुआत की गई है। जिसमें आप प्रतिभाग कर 1 हजार से लेकर 5 हजार तक की वस्तुएं उपहार में प्राप्त कर सकते है। नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक के निर्देशानुसार नगर निगम द्वारा होम कंपोस्टिंग को लेकर शहर वासियों को जागरूक कर रहा है। इसी क्रम में डोर टू डोर स्वच्छ भारत मिशन की टीम के सदस्य घर-घर जाकर हर घर स्वच्छता हर घर हरियाली का नारा दे रहे हैं।

हर नागरिक को नगर निगम कचरा पृथक्करण के लिए भी जागरूक कर रहा है। इसी मुहिम को आगे बढ़ाते हुए गीले कचरे से खाद बनाने के कार्य विधि को हर नागरिक को समझाया जा रहा है। जिसके लिए नगर आयुक्त ने पांचो जोन में अभियान चलाने के निर्देश दिए है। नगर आयुक्त द्वारा भी शहर वासियों से गीले कचरे से खाद बनाकर अपने घर के बालकनी गार्डन, ट्रे गार्डन में अन्य लगे हुए पौधों में खाद का उपयोग किए जाने के लिए अपील की है। इस प्रक्रिया से न केवल घर के कचरे का निस्तारण हो रहा है। बल्कि हरियाली को भी बढ़ावा मिल रहा है। नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक ने बताया शासन स्तर से लगातार सभी नगर निकायों में होम कंपोस्टिंग को लेकर कार्य किया जा रहा है। जिसके क्रम में 15 जुलाई से लेकर 15 सितंबर तक दो महीने बड़ा अभियान चलेगा। जिसमें हर घर को स्वच्छता और हरियाली के लिए जागरूक किया जाएगा।

इसी प्रकार गाजियाबाद नगर निगम द्वारा भी कार्यवाही की जा रही है। स्वास्थ्य विभाग की टीम और स्वच्छ भारत मिशन की टीम मिलकर हर घर को घर पर खाद बनाने की प्रक्रिया को समझा रही है। इस अभियान के तहत रजिस्ट्रेशन के लिए फॉर्म भी निकाला गया है। जिसका क्यूआर कोड दिया गया है। जिसको स्कैन करने पर फॉर्म ओपन होगा फॉर्म को भरने के उपरांत आपका रजिस्ट्रेशन हो जाएगा। जिसमें अपने गीले कचरे से किस प्रकार खाद बनाई जा रही है उस खाद का इस्तेमाल किस प्रकार आपके द्वारा अपने गार्डन में किया जा रहा है यह सब जानकारी फिलप की जाएगी। इस प्रक्रिया को पूर्ण करने के उपरांत आपका बेहतर कार्य करने पर चयन किया जाएगा, जो कि राज्य स्तर से होगा। जिसमें आपके द्वारा होम कंपोस्टिंग को लेकर किए गए कार्यों को देखा जाएगा। गाजियाबाद नगर निगम सीमा अंतर्गत से 1000 उत्कृष्ट नागरिकों को जिनके द्वारा होम कंपोस्टिंग को अपनाया गया है। घर पर सब्जी फूलों के पौधे या अन्य लगाए गए हैं। उन सभी कार्यशैली को देखते हुए टॉप 1000 उत्कृष्ट नागरिकों को 1000 की और टॉप 100 उत्कृष्ट नागरिकों को 2000 की टॉप 10 उत्कृष्ट नागरिकों को 3000 की एवं तीन टॉप उत्कृष्ट नागरिकों को 5000 की वस्तु उपहार में भेंट की जाएगी।

नगर आयुक्त द्वारा शहर वासियों से शहर की स्वच्छता को लेकर चल कार्यक्रम में प्रतिभा करने की अपील की गई है। साथ ही स्वच्छता हम सब की जिम्मेदारी है, उसको निभाने के लिए भी जागरूक किया गया है। अपने आसपास अधिक से अधिक पौधारोपण करने तथा अपने घर के गीले कचरे जैसे की सब्जी के छिलके फलों के छिलके जो प्राकृतिक चीजें हैं उनसे खाद बनाकर अपने घर के गार्डन में उसका उपयोग करने की भी अपील की गई है। इस प्रकार की प्रक्रिया से न केवल गीले कचरे का निस्तारण हो रहा है बल्कि शहर वीडियो को एक स्वच्छ वातावरण मिलेगा। होम कंपोस्टिंग अपने के लिए गाजियाबाद नगर निगम हर घर जाकर गीले कचरे से खाद बनाने की प्रक्रिया को भी समझा रहा है। जिसमें जनप्रतिनिधि भी सहयोग कर रहे है।