मॉडर्न कॉलेज मनाई गई कारगिल विजय दिवस की रजत जयंती

गाजियाबाद। मोहन नगर स्थित मॉडर्न कॉलेज प्रोफेशनल स्टडी में शुक्रवार को कारगिल विजय दिवस की रजत जयंती ऑनलाइन मोड़ से मनाई गई। महाविद्यालय की प्राचार्य डॉक्टर निशा सिंह ने कारगिल युद्ध में वीरगति को प्राप्त हुए सभी शहीदों एवं परमवीर चक्र विजेताओं को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके योगदान को छात्र-छात्राओं अवगत कराते हुए छात्रों को उनसे प्रेरणा लेने की सीख दी।

उन्होंने कहा भारतीय जांबाजों ने 26 जुलाई 1999 में पाकिस्तानी सेना को खदेड़ते हुए कारगिल में विजय पताका फहराया था। इसके बाद से ही हर साल 26 जुलाई के दिन कारगिल विजय दिवस मनाया जाता है। यह दिन उन सैनिकों की बहादुरी को समर्पित है जिन्होंने भारत को जीत दिलाई थी, साथ ही ये उन शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करने का दिन है जिन्होंने देश के लिए अपने प्राण न्योछावर कर दिए थे। आज का दिन भारत के उन वीर बहादुर जांबाजों को समर्पित है।

वहीं छात्रों ने इस अवसर पर देशभक्ति से उठ-रोज कविताएं शहीदों के बलिदानों पर भाषण एवं अन्य सुंदर प्रस्तुतियां प्रस्तुत की। जिनमें से कुछ प्रमुख बीएड के छात्र राहुल बिश्नोई की कविता कारगिल की माटी संचित है बलिदानी वीरों के लहू से, शिवानी साहू ने अपनी जान देकर जिसने तिरंगे की शान राखी कविता पाठ किया। इसके साथ ही मुस्कान, निधि, भावना ,दीक्षांजलि, आदि ने भी देश भक्ति से ओत-प्रोत विचार व्यक्त किए। अंत में मैनेजमेंट विभाग के विभाग अध्यक्ष डॉक्टर रानू कुमार मिठारिया ने धन्यवाद दिया। कार्यक्रम का संचालन मैनेजमेंट विभाग के असिस्टेंट प्रोफेसर रितिका ने किया।