नारी शक्ति, हरियाली व खुशियों का प्रतीक हरियाली तीज पर्व: कुसुम गोयल
गाजियाबाद। मां आद्या शक्ति मित्र मंडल की ओर से आयोजित हरियाली तीज का कार्यक्रम होटल दि लारो प्लाजा सेक्टर 3 वैशाली व कौशांबी प्राचीन सनातन धर्म मंदिर में बड़ी धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि निगम पार्षद कुसुम गोयल ने भाग लेते हुए सभी महिलाओं को हरियाली तीज की शुभकामनाएं दी। मंडल की सदस्यों में मुख्य रूप से संजू रघुवंशी, ज्योति चौधरी, कुमकुम शर्मा, सुषमा अग्रवाल, सोनू, तारा खेतवाल, दिव्या वार्ष्णेय, पूनम द्विवेदी, ज्योति जोशी, शशि वर्मा, दिव्या गुप्ता, साक्षी गुप्ता और सिग्मा आदि ने मिलकर सहयोग किया। पार्षद कुसुम गोयल ने कहा तीज का त्योहार नारी शक्ति, हरियाली और खुशियों का प्रतीक है।
यह त्योहार हर मनुष्य के जीवन में खुशियां लेकर आता है। सांस्कृतिक परंपराओं और लोक संस्कृति की अमूल्य धरोहर है। तीज महिलाओं, बहुओं, बेटियों और बहनों का त्योहार है। सभी प्रकार के भेदभाव को मिटाकर आपसी मिलन, प्रेम व पूरे परिवार, समाज के सांझे त्योहार के तौर पर तीज अपनी अहम भूमिका निभाता है।
प्रदेश की समृद्ध सांस्कृतिक परंपराओं को बढ़ावा देने और महिलाओं के प्रति सम्मान दर्शाने का संयोग इस त्योहार पर देखने को मिलता है। महिलाओं ने सामूहिक रूप से गौरी गणेश का पूजन कर नृत्य भक्ति प्रस्तुति की। जिसमें सिमरन कौर, प्रीती, आकृति, वनिता, मनीषा सिंह, पूनम सिंह, आयुषी वर्मा, सुनीता भाटी, काजल, रश्मि, प्रियंका शर्मा, अंजुल, मेघा, मनीषा, नेहा शर्मा, लीना, रजनी, निशु, नीरज चौधरी, कौशिकी, केशवी, युक्ता चौधरी, आस्था, दीक्षा, मेहुल जोशी ,वृष्टि, नीलिमा आदि ने डांस कंपटीशन में भाग लिया।
सावन के गीत गाए और तंबोला गेम खेल कर कार्यक्रम का खूब आनंद लिया। इस दौरान कौशांबी प्राचीन सनातन धर्म मंदिर में नीति गौड, रिया गुप्ता, डोली मल्होत्रा, आशा शर्मा, मंजू शर्मा, संगीता, रितु, अदिति गौड, पूनम शर्मा, दीप्ति, मंजू गुप्ता, संगीता, पूनम शर्मा, स्नेह, नूतन शर्मा, अक्षरा पराक्षा, अनुष्का गौड, मंदिर कमेटी के अध्यक्ष आशीष गौड, समाजसेवी देवेंद्र भारद्वाज ,मंदिर के मुख्य पुजारी राजेंद्र पांडे, सतीश गुप्ता, रवि गुप्ता, ऋषिकेश चोपड़ा आदि मौजूद रहे।



















