-यीडा के सेक्टर-17 ई और 22-ई में यूनिवर्सिटी, कॉलेज और पब्लिक स्कूल खुलेंगे
विजय मिश्रा (उदय भूमि)
ग्रेटर नोएडा। यमुना प्राधिकरण के सीईओ डॉ अरुणवीर सिंह की दूरदर्शी नीतियों के चलते नये कीर्तिमान गढ़े जा रहे हैं। अब प्राधिकरण क्षेत्र में एजूकेशन हब विकसित किया जा रहा है। विश्व की टॉप मैनेजमेंट, मेडिकल और इंजीनियरिंग कॉलेज एवं यूनिवर्सिटी यमुना सिटी में आने को आतुर हैं। सेक्टर-17 ई और 22-ई में विकसित होने वाले हब में यूनिवर्सिटी, कॉलेज और पब्लिक स्कूल शामिल होंगे। हाल ही में निकाली गई प्राधिकरण की योजना में संस्थागत योजना में छह संस्थानों ने आवेदन किया है। अभी कई और बड़े ग्रुप यहां आने के लिए तैयार हैं।
यमुना प्राधिकरण (यीडा) को मास्टर प्लान-2041 के तहत अनुमानित 40 लाख की आबादी के लिए तैयार किया जा रहा है। यूजीसी के मानक के अनुसार करीब तीन लाख की आबादी पर एक यूनिवर्सिटी होनी चाहिए। अभी तक यीडा के सेक्टर-17 ए में गलगोटिया और एनआईयू यूनिवर्सिटी चल रही है। जबकि दो यूनिवर्सिटी के लिए जमीन अलॉट हो चुकी है। यहां नर्सी मोंजी, हंस वाहिनी, जेबीएम जैसे समूह आ चुके हैं। एमडीआई, बिट्स पिलानी, फोर स्कूल, ऐमेटी, राम सहित कई संस्थानों ने शिक्षण संस्थान के लिए जमीन की मांग की है।
शिक्षा के लिए सेक्टर-22 ई हो रहा तैयार
यमुना प्राधिकरण (यीडा) सेक्टर-22ई को यूनिवर्सिटी हब के रूप में विकसित कर रहा है। प्राधिकरण करीब 300 एकड़ में यह हब विकसित कर रहा है। योजना के मुताबिक एक दशक में यीडा में पांच किमी के दायरे में 10 से अधिक विश्वविद्यालयों में पढ़ाई होगी। यीडा क्षेत्र में लिंकन और स्टैनफोर्ट यूनिवर्सिटी समेत 29 बड़े समूहों ने यहां पर विश्वविद्यालय शुरू करने की बात कही है।
बड़े संस्थान आने के लिए तैयार
यमुना प्राधिकरण का प्रयास है कि यहां बड़े शैक्षणिक संस्थान आएं। देश के सबसे बड़े एयरपोर्ट के पास लोगों को सभी शैक्षिक सुविधाएं मिलें। उसी के अनुसार, यहां पर विकास कार्य कराए जा रहे हैं। यीडा क्षेत्र के विकास कार्यों को देखते हुए शिक्षा क्षेत्र से जुड़े तमाम बड़े ग्रुप यहां पर आने के लिए तैयार हैं।
इन समूहों ने किया आवेदन
अब यमुना प्राधिकरण ने संस्थागत भूखंडों की योजना निकाली है। इसमें कई बड़े ग्रुपों ने आवेदन किया है। इसमें एमिटी ग्रपु प्रमुख हैं। इसके अलावा आचार्य कुंद एजुकेशनल सोसाइटी, बाबू बनारसी दास, दरबारी लाल फाउंडेशन, महात्मा गांधी मिशन आदि शामिल है।

सीईओ
यमुना प्राधिकरण।
यीडा क्षेत्र को एजूकेशन हब के रूप में विकसित किया जा रहा है। बड़े विश्विविद्यालय और कॉलेज यहां आ रहे हैं। हाल ही में योजना निकाली गई है, उसमें कई बड़े ग्रुप ने आवेदन किया है।
डॉ. अरुणवीर सिंह,
सीईओ
यमुना प्राधिकरण।
















