नवनियुक्त क्षेत्रीय उपाध्यक्ष मयंक गोयल का अग्रवाल संगठन ने किया स्वागत

नवनियुक्त क्षेत्रीय उपाध्यक्ष मयंक गोयल का अखिल भारतीय अग्रवाल संगठन ने किया स्वागत

गाजियाबाद। भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त क्षेत्रीय उपाध्यक्ष मयंक गोयल के मनोनीत होने पर गुरूवार को अखिल भारतीय अग्रवाल संगठन द्वारा उनका स्वागत किया गया। संगठन के राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष वीके अग्रवाल, भाजपा नेता एवं वरिष्ठ समाजसेवी सौरभ जयसवाल, लोकेश सिंघल, रवि गर्ग, सचिन सिंघल, मयंक, मोहन अग्रवाल, प्रदीप गर्ग ने संयुक्त रूप से माला पटका एवं समाज की ओर से पगड़ी पहनाकर स्वागत एवं बधाई दी।

गौरतलब है कि भाजपा क्षेत्रीय अध्यक्ष मोहित बेनीवाल ने बुधवार को अपनी कमेटी की घोषणा करते हुए गाजियाबाद से मयंक गोयल, मानसिंह गोस्वामी, केके शुला और पूर्व जिलाध्यक्ष बसंत त्यागी को उपाध्यक्ष की जिमेदारी दी गई है।