एक्सप्रेस ग्रीन सोसाइटी में वेलफेयर एसोसिएशन द्वारा सपोर्ट मीट का आयोजन

-खेल में हार जीत से बढ़कर खिलाड़ी में भावना का संस्कार जरूरी: मनोज गोयल

गाजियाबाद। सेक्टर 1 वैशाली स्थित एक्सप्रेस ग्रीन सोसाइटी में सोमवार को वेलफेयर एसोसिएशन द्वारा सपोर्ट मीट का आयोजन किया गया। जिसका उद्घाटन पूर्व पार्षद डॉ मनोज गोयल द्वारा किया गया। इस सपोर्ट मीट में क्रिकेट बास्केटबॉल, स्केटिंग, बैडमिंटन, कैरम जैसे खेलों का आयोजन किया गया। लगभग ढाई सौ बच्चों ने भाग लिया। क्षेत्र वासियों ने बड़े उत्साह से खिलाडिय़ों का मनोबल बढ़ाया। पूर्व पार्षद मनोज गोयल ने कहा खेल को खेल की भावना से खेलना चाहिए, खेल में हार कोई मायने नहीं रखती, हारने वाली टीम भी जीतने वाली टीम के बराबर की ही मानी जाती है।

विजेता टीम के मुकाबले हारने वाली टीम को और अधिक प्रयास करने चाहिए ताकि अगले मुकाबले में विजय हासिल कर सके। उन्होंने कहा खेलों के साथ-साथ पढ़ाई में भी ध्यान दें और खेल को खेल की भावना से खेलना चाहिए। पढ़ाई में विशेष ध्यान देते हुए अव्वल स्थान प्राप्त करना चाहिए। नशे प्रवृति से दूर रहे, नशा शरीर को खोखला कर देता है तथा समाज को भी खोखला कर देता है।

उन्होंने खिलाडिय़ों से कहा कि वे नशे की प्रवृति से दूर रहे और अन्य खिलाडिय़ों को भी नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित करें। इस दौरान वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष अरुण सिंह, सेक्रेटरी सुमित ग्रोवर, जीवन जोशी, अमित सिंगला, अनुज राठी, निवेदिता, योगेश बलोदी, सर्वेश, सुभाष चौधरी, ममता त्रिपाठी, भाजपा नेता अवधेश कटिहार, शिव शंकर उपाध्याय सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।