टाइम कैप्सूल भविष्य के लिए संरक्षित वर्तमान: डॉ अरुणाभ सिंह

-नेहरु वर्ल्ड स्कूल के प्रांगण में टाइम कैप्सूल में दबाई गई वर्तमान सन्न की यादें

गाजियाबाद। शास्त्री नगर स्थित मंगलवार को नेहरू वर्ल्ड स्कूल के प्रांगण में टाइम कैप्सूल को दबाया गया। इस टाइम कैप्सूल में शैक्षिक सत्र 2023-2024 की बहुत सारी चीजों व सूचनाओं को एकत्र करके रखा गया है, जिन्हें अगस्त 2038 को 14 वर्षों की एक निश्चित अवधि के बाद निकाला जाएगा। इस टाइम कैप्सूल में कक्षा 1 से कक्षा 12 तक के विद्यार्थियों के द्वारा किया कला से सम्बन्धित कार्य- पेंटिंग्स, क्राफ्ट आइटम, सॉफ्ट खिलौने, गुडिय़ा, स्कूल की वर्तमान स्टेश्नरी, स्कूल के विभिन्न व विशेष कार्यक्रमों के फोटोग्राफ, विद्यार्थियों के विवरण, स्कूल डायरी, छात्रों व अध्यापकों द्वारा पर्चियों पर लिखे संदेश व फोन नंबर डाले गए।

इसके साथ साथ सभी कक्षाओं के फोटो, जिसमें आज के कार्यक्रम के फाटोग्राफ, उत्तर प्रदेश बास्केट बॉल लीग से जुड़ी समस्त जानकारियां, स्कूल की विभिन्न गतिविधियों की विडियों, वर्तमान मुद्रा, सिक्के, डाक टिकट, विद्यार्थियों की हाउस टी-षर्ट, कार्ड, खिलौने, पहचान पत्र, बैच, बर्तन, परीक्षा पश्न-पत्र, फोटो फ्रेम, वर्तमान सत्र के बोर्ड परीक्षाफल और आज की दिनांक के सारे दैनिक समाचार पत्रों की प्रतियॉ, स्कूल के कार्यक्रमों की कवरेज, 2023-24 के वार्षिक व मासिक पाठ्यक्रम योजना, परीक्षा की तिथियां व दैनिक प्रयोग की बहुत सारी वस्तुएं उस डिब्बे में दबाई गई। इस अवसर पर स्कूल के निदेशक प्रशासनिक निदेशक केपी सिंह, हैड़ टीचर सुसन होम्स, सभी समन्वयक व प्रषासनिक अधिकारी, विद्यार्थी परिशद व कर्मचारी उपस्थित रहे।

इस अवसर पर स्कूल की हेड टीचर सुसन होम्स ने कहा, ” टाइम कैप्सूल में रखे गए सभी सामान 14 वर्षों बाद 2038 में हमें हमारे आज की यादों को जिंदा रखेंगें। साथ ही 2038 में जब हम इसे खोलेंगें तब की दुनिया में आज से कितना बदलाव आया है, किसी क्षेत्र में कितनी प्रगति हुई है, इसका परिचय भी हमें मिलेगा। स्कूल के निदेशक डॉ अरुणाभ सिंह के शब्दों में,” यदि किसी पुराने फोटो को देखने मात्र से हमारी सारी यादें ताजा हो जाती है, जब 2038 में इस टाइम कैप्सूल को खोला जाएगा तब 2023-24 के अकादमी सत्र से प्रत्यक्ष रूप में मिल सकेंगे।

आगे आने वाली पीढ़ी को निष्चय ही कुछ रोचक तथ्य अवश्य जानने को मिलेंगे। प्रशासनिक निदेशक केपी सिंह के अनुसार,”यह आयोजन वर्तमान व भविष्य के अंतर को पहचानने का एक अच्छा प्रयास है। नेहरू वर्ल्ड स्कूल पिछले सात वर्षों से इस कार्यक्रम को कर रहा है। इस टाइम कैप्सूल को 14 वर्षों के बाद निकाला जाएगा ताकि 14 वर्षों के अतीत व वर्तमान के अंतर को देख सकें कि 14 वर्षों में समाज के विकास की गति कैसी रही, इसका परिचय भी इस आयोजन से मिलेगा।