संभव जनसुनवाई में समस्या लेकर पहुंचे फरियादी, नगर आयुक्त ने दिए कार्यवाही के निर्देश

गाजियाबाद। नगर निगम मुख्यालय में जनसमस्याओं के निस्तारण के लिए मंगलवार को संभव जनसुनवाई का आयोजन किया गया। संभव जनसुनवाई की अध्यक्षता करते हुए नगर विक्रमादित्य सिंह मकिल ने जन समस्याएं सुनी। इससे पूर्व नगर आयुक्त ने पूर्व में शिकायतों के निस्तारण का फीडबैक लिया। सबसे अधिक समस्या जलकल विभाग से प्राप्त हुई। जिसमें विजय नगर और कविनगर क्षेत्र में पेयजल की समस्या प्राप्त हुई। नगर आयुक्त ने महाप्रबंधक जल को तत्काल कार्रवाई करने के निर्देश दिए। निर्माण विभाग से 6 संदर्भ, स्वास्थ्य विभाग के 3 संदर्भ, लाइट विभाग से 1 संदर्भ, संपत्ति विभाग से 1 संदर्भ, टैक्स विभाग से 1 संदर्भ, अतिक्रमण संबंधित 2 संदर्भ और जलकल विभाग से 7 संदर्भ प्राप्त हुए। इस प्रकार संभव के अंतर्गत 21 संदर्भ प्राप्त हुए।

जिन पर नगर आयुक्त द्वारा कार्यवाही की गई। नगर आयुक्त ने निगम अधिकारियों को निर्देश दिए निगम में आने वाली सभी समस्याओं का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण किया जाए। किसी भी समस्या को लेकर पीड़ित को निगम के बार-बार चक्कर न काटने पड़े इसका विशेष ध्यान रखें। समस्याओं का निस्तारण और शहर का विकास करना ही नगर निगम की प्राथमिकता है। इसी प्राथमिकता के आधार पर सभी समस्याओं का समय अनुसार निस्तारण किया जाए। समस्या निस्तारित होने के बाद उसका खुद भी फीडबैक लें।

संभव के दौरान प्राप्त निर्माण विभाग से संबंधित संदर्भों पर जिनमें अधिकांश मांग है। उनको भी योजना के क्रम में पूर्ण करने के लिए कहा गया। विजयनगर क्षेत्र से अधिकांश समस्याएं प्राप्त हुई। भूर भारत नगर, राहुल विहार, प्रताप विहार, गुलधर मालीवाडा, सेक्टर 23 संजय नगर, लाल कुआं क्षेत्र से आए हुए आगंतुकों द्वारा नगर आयुक्त से मुलाकात करते हुए अपनी क्षेत्र की समस्याओं को रखा गया। इस दौरान अपर नगर आयुक्त अरुण कुमार यादव, अपर नगर आयुक्त अवनेंद्र कुमार, चीफ इंजीनियर एनके चौधरी, उद्यान प्रभारी डॉ. अनुज कुमार सिंह, नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मिथिलेश कुमार सिंह, मुख्य कर निर्धारण अधिकारी डॉ. संजीव सिन्हा, लेखाधिकारी डॉ गीता रानी, जीएम जलकल केपी आनंद, एमएनएलपी विवेक सिंह, एएओ जेपी सिंह, अधिशासी अभियंता देशराज सिंह, जोनल प्रभारी सुनील राय, विवेक त्रिपाठी उपस्थित रहे।