गाजियाबाद। दिल्ली मेरठ रोड़ स्थित आईटीएस इन्स्टिट्यूट ऑफ हेल्थ एण्ड एलाइड साइंसेज, मुरादनगर में 12 से 18 अगस्त तक रैगिंग के बारे में छात्रों के बीच जागरूकता फैलाने के लिए एक भव्य एंटी- रैगिंग सप्ताह मनाया जा रहा है। सप्ताह भर चलने वाले इस कार्यक्रम को रैगिंग के खतरों के बारे में जागरूकता बढ़ाने सम्मान की संस्कृति को बढ़ावा देने और कॉलेज परिसर में प्रत्येक छात्र की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिये मनाया जा रहा है। यह कार्यक्रम 12 अगस्त को एंटी-रैगिंग दिवस मनाने के साथ शुरू हुआ। छात्रों को रैगिंग के खिलाफ खड़े होने और रैगिंग के मूकदर्शक न बनने के लिए प्रोत्साहित करने के लिए परिचयात्मक व्याख्यान, दिशानिर्देष और लघु वीडियो की स्क्रीनिंग की गई।
छात्रों को अपने रचनात्मक कौशल दिखाने के लिए निबंध लेखन, पोस्टर निर्माण, लोगो निर्माण, नारा लेखन आदि जैसी कई गतिविधियां आयोजित की गई। जिसमें भारी संख्या में विद्यार्थियों ने बड़े उत्साह के साथ भाग लिया। शनिवार को समापन समारोह में सभी प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कृत किया गया और उनकी सराहना की गई। आईटीएस इन्स्टिट्यूट ऑफ हेल्थ एण्ड एलाइड साइंसेज, मुरादनगर के प्रिंसिपल डॉ एम थंगराज ने छात्रों को संबोधित किया और पीडि़त के साथ-साथ अपराधी के लिए रैगिंग के परिणामों के बारे में विस्तार से बताया।
उन्होंने रैगिंग के खिलाफ आईटीएस इन्स्टिट्यूट ऑफ हेल्थ एण्ड एलाईड साइंसेज में किए गए उपायों के बारे में बताया और कहा कि आईटीएस इन्स्टिट्यूट ऑफ हेल्थ एण्ड एलाईड साइंसेज रैगिंग मुक्त परिसर है। आईटीएस- दी एजूकेशन ग्रुप के वाईस- चेयरमैन, अर्पित चड्ढा ने यह भी आश्वासन दिया कि आईटीएस कालेज रैगिंग के सख्त खिलाफ है और रैगिंग के प्रति जीरो टॉलरेंस की नीति का पालन करता है।
















