• होम
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • MSME
  • देश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • राजस्थान
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • दक्षिण भारत
    • अन्य
  • वर्ल्ड
  • मनोरंजन
  • खेल
  • वायरल
  • विडियो
Search
Wednesday, July 15, 2026
  • होम
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • MSME
  • देश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • राजस्थान
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • दक्षिण भारत
    • अन्य
  • वर्ल्ड
  • मनोरंजन
  • खेल
  • वायरल
  • विडियो
  • क्राइम
  • गाज़ियाबाद
  • नॉएडा
  • NCR
  • RWA
  • वेस्ट यू . पी .
  • पूर्वांचल
  • इंटरव्यू
  • सुख – दुख
  • विचार
Home देश मॉडल के चक्कर में पोप फ्रांसिस की फजीहत

मॉडल के चक्कर में पोप फ्रांसिस की फजीहत

November 20, 2020

अब वेटिकन ने इंस्टाग्राम से मांगा स्पष्टीकरण

वेटिकन। पोप फ्रांसिस के इंस्टाग्राम अकाउंट द्वारा ब्राजीलियाई मॉडल की भड़काऊ तस्वीर लाइक किए जाने का मामला अभी शांत नहीं हो सका है। दुनियाभर में यह मामला चर्चाओं के केंद्र में है। अब वेटिकन ने इस पर सवाल उठाया है। वेटिकन ने इंस्टाग्राम से इस प्रकरण में स्पष्टीकरण मांगा है। वेटिकन को इंस्टाग्राम के जवाब का इंतजार है। बताया गया है कि वेटिकन में इस बात की जांच शुरू हो गई है कि कैसे ब्राजीलियाई बिकिनी मॉडल के फोटो को पोप फ्रांसिस के इंस्टाग्राम अकाउंट से लाइक किया गया। दरअसल पोप फ्रांसिस के इंस्टाग्राम अकाउंट को विशेष टीम हैंडल करती है, जिसमें कई सदस्य शामिल हैं। जांच में अभी तक यह पता नहीं चल पाया है कि इस फोटो को पोप फ्रांसिस के इंस्टाग्राम अकाउंट से कब लाइक किया गया था। गत 13 नवंबर को इंस्टाग्राम पर ब्राजीलियाई बिकिनी मॉडल की फोटो को पोप के अकाउंट द्वारा लाइक किया जाना दिखा रहा था। हालांकि उस फोटो को अगले दिन अनलाइक भी कर दिया गया। पोप फ्रांसिस के इंस्टाग्राम अकाउंट से फोटो लाइक होने पर ब्राजीलियाई मॉडल का जवाब भी आया था। मॉडल ने इस पर प्रसन्नता जाहिर कर कहा था कि मैं भाग्यशाली हूं। अब स्वर्ग जाने का रास्ता खुल गया है। दरअसल ब्राजीलियाई मॉडल भड़काऊ कपड़ों में बुक शेल्फ में किताबें रखती नजर आई थीं। उन्होंने यह फोटो अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से पोस्ट की थी। इस फोटो पर काफी प्रतिक्रियाएं सामने आई थीं, मगर पोप फ्रांसिस के इंस्टाग्राम अकाउंट से इस फोटो को लाइक किए जाने की खबर सामने आने के बाद विवाद खड़ा हो गया था। इस सिलसिले में वेटिकन ने अब इंस्टाग्राम से स्पष्टीकरण मांगा है। वेटिकन यह जांच करा रहा है कि आखिर ऐसा कैसे हो गया। इसके पीछे कोई साजिश तो नहीं है। सोश्साल मीडिया पर कुछ यूजर्स ने पोप फ्रांसिस की आलोचना भी की थी।

  • TAGS
  • Brazilian model
  • Pope Francis was troubled by the model's affair
  • Pope Francis's Instagram account
  • Vatican asks for clarification from Instagram
Previous articleकलेक्टर बेमिसाल, 125 आतंकियों ने डाले हथियार
Next articleमहापर्व छठ : अस्ताचलगामी सूर्य को दिया अर्घ्य
Bijay Kumar

RELATED ARTICLESMORE FROM AUTHOR

मुख्यमंत्री योगी दौरे की तैयारियों पर प्रशासन का ‘वार रूम’ मोड, जिलाधिकारी का अल्टीमेटम- हर व्यवस्था हो चाक-चौबंद

डीएम की जनसुनवाई बनी जनता की अदालत, त्वरित कार्रवाई से बढ़ा भरोसा; भूमाफिया और भ्रष्टाचार पर सख्त चेतावनी

गाजियाबाद में बारिश भी नहीं रोक सकी विकास की रफ्तार, 300 करोड़ की परियोजनाओं से चमकेगा इंदिरापुरम

गाज़ियाबाद

मुख्यमंत्री योगी दौरे की तैयारियों पर प्रशासन का ‘वार रूम’ मोड,...

डीएम की जनसुनवाई बनी जनता की अदालत, त्वरित कार्रवाई से बढ़ा...

गाजियाबाद में बारिश भी नहीं रोक सकी विकास की रफ्तार, 300...

नॉएडा

शराब पर ओवररेटिंग करना पड़ा भारी, आबकारी विभाग ने चार विक्रेता...

संयुक्त आबकारी आयुक्त ने की 2023-24 आबकारी नीति को लेकर अनुज्ञापी...

शराब की ओवर रेटिंग मिलने पर अनुज्ञापी के खिलाफ भी होगी...

क्राइम

तिहाड़ की सलाखों से चल रहा था मौत का नेटवर्क, ‘ऑपरेशन...

गाजियाबाद में कोख के कातिलों का काला साम्राज्य ध्वस्त, चलती कार...

इश्क और ऐशो-आराम की चाह ने बनाया करोड़ों की चोरी का...

बिज़नेस

IIA के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीरज सिंघल बोले औद्योगिक सफलता की नई...

लघु उद्योगों के विकास के साथ आत्मनिर्भर भारत के लक्ष्य को...

अपर मुख्य सचिव और आईआईए प्रतिनिधियों की मुलाकात में उद्यमियों की...

© 2020-2021 UdayBhoomi