जीडीए अनुभागों का कचरा पार्किंग स्थल पर होगा एकत्र

-जीडीए वीसी के निरीक्षण में साफ-सफाई नहीं मिलने पर लगाई फटकार

गाजियाबाद। जीडीए के विभिन्न अनुभागों में फर्नीचर से लेकर अन्य कचरा अब बाहर निकाला जाएगा। इस कचरे को अनुभाग कार्यालय से बाहर निकालने के साथ ही कर्मचारियों को सीख देने के लिए वाहनों की पार्किंग का एक स्थल को पट्टी लगाकर कचरे के लिए आरक्षित कर दिया गया है। यह कचरा इस पार्किंग स्थल पर ही एकत्र किया जाएगा। दरअसल, जीडीए उपाध्यक्ष अतुल वत्स ने मंगलवार की शाम को जीडीए के भवन, भूखंड व व्यावसायिक,नियोजन अनुभाग का औचक निरीक्षण किया। जीडीए उपाध्यक्ष ने किए निरीक्षण के दौरान जहां कंप्यूटर बंद मिले। जबकि कंप्यूटर ऑपरेटर उनके सामने बैठे हुए मिले।

वहीं, नियोजन अनुभाग में रखी अलमारी जर्जर मिली। ऐसे ही कक्ष में वरिष्ठ लिपिक बंद केबिन में बैठते और कनिष्ठ लिपिक बाहर बैठे हुए मिले। यह व्यवस्था सही नहीं होने पर जीडीए उपाध्यक्ष ने कर्मचारियों को जमकर फटकार भी लगाई। वहीं, अनुभाग में पड़े कचरे के बारे में जानकारी ली। लेकिन इस पर कोई भी कर्मचारी जवाब नहीं दे सका। जीडीए उपाध्यक्ष का कहना है कि जिस स्थल पर बैठ कर कर्मचारी काम करते है। वहां की साफ-सफाई होना बहुत जरूरी है। व्यवस्थित नहीं होने की वजह से कचरा बाहर निकालने के निर्देश दिए गए है।

इस कचरे को वाहन पार्किंग स्थल पर पट्टी लगाकर यहां पर एकत्र कराया जाएगा, ताकि कर्मचारियों का यह सबक भी मिल सके कि वह कचरे के बीच में बैठ कर काम कर रहे है। जीडीए उपाध्यक्ष ने कहा कि जीडीए के सभी अनुभाग में व्यवस्थित तरीके से अलमारी से लेकर लॉकअप को दुरूस्त कराया जाएगा। इसके अलावा अनुभाग में साफ-सफाई के साथ बैठने के लिए व्यवस्थित तरीके से व्यवस्था कराई जाएगी।