पार्क के सौंदर्यकरण कार्य का हुआ शुभारंभ नए फुटपाथ का निर्माण, दीवारों पर प्लास्टर और रंगाई-पुताई से बढ़ेगी खूबसूरती

गाजियाबाद। वैशाली सेक्टर-1 वार्ड 72 स्थित प्लॉट नंबर 331 के सामने वाले पार्क में सोमवार को क्षेत्रीय पार्षद कुसुम गोयल के सहयोग से सौंदर्यीकरण करने का कार्य का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर समाजसेवी एमके उपाध्यक्ष द्वारा नारियल फोड़ कर कार्य का शुभारंभ किया गया। पूर्व पार्षद डॉ मनोज गोयल द्वारा सभी वरिष्ठ नागरिकों को माला पहनाकर स्वागत किया गया। पूर्व पार्षद डॉ मनोज गोयल ने बताया पार्क में टहलने के लिए नए फुटपाथ का निर्माण, दीवारों पर प्लास्टर और रंगाई-पुताई के कार्य नगर निगम द्वारा किया जा रहा है। इस कार्य के लिए महापौर सुनीता दयाल और नगर आयुक्त विक्रमादित्य मलिक का धन्यवाद किया गया। पार्षद ने बताया पार्क का सौंदर्यीकरण होने से क्षेत्र के लोग सुबह-शाम अपने परिवार के साथ घूमते हुए पार्क की हरियाली का आनंद ले सकेंगे। जल्द ही पार्क में फलदार, छायादार और फूलों के पौधे लगाए जाएंगे।

पार्क की हरियाली और खूबसूरती को बरकरार रखने के लिए क्षेत्र के लोग भी अपना सहयोग दें। साथ ही पार्क में साफ-सफाई का भी विशेष ध्यान रखें। इस दौरान पूर्व पार्षद ने क्षेत्र में चल रहे अन्य विकास कार्य के बारे में बताया कि क्षेत्र के लोगों के लिए अन्य भी कार्य कराए जा रहे है। क्षेत्र का विकास करना ही हमारी प्रथम प्राथमिकता है। इस मौके पर समाजसेवी एसएल मिश्रा, भूले सिंह,  राजीव शर्मा, गौरव अग्रवाल, शशि मिश्रा, एचएस पांडे, बीपी सिंह, जीके सिंह, शिव शंकर उपाध्याय सहित अन्य व्यक्ति उपस्थित रहे।