पीएम मोदी के साथ मुरादनगर देहात मंडल पर भाजपाइयों ने ली सदस्यता

गाजियाबाद। भारतीय जनता पार्टी पूरे देश में अपने राष्ट्रीय सदस्यता अभियान का शुभारंभ करने जा रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दिल्ली में सोमवार शाम को भाजपा के राष्ट्रीय सदस्यता अभियान- 2024 का शुभारंभ किया। इस कार्यक्रम को संगठन पर्व सदस्यता अभियान-2024 का नाम दिया गया है। वहीं इसके उपरांत मुरादनगर देहात मंडल के ग्राम सरना के बूथ संख्या 66 व 67 से सदस्यता अभियान- 2024 प्रारंभ हुई। इस अवसर पर महानगर मंत्री गुंजन शर्मा, मंडल प्रभारी नीरज शर्मा, मंडल अध्यक्ष अनुज प्रधान, मंडल महामंत्री विपिन चौधरी, दिनेश प्रधान, नीरज प्रधान, प्रमोद त्यागी, प्रिंस राठौर, श्रीनिवास शर्मा, अमरेश कुमार आदि उपस्थित रहे। इस अवसर पर लगभग 167 लोगों ने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।

महानगर मंत्री गुंजन शर्मा ने कहा सदस्यता अभियान को संगठन के महापर्व के रूप में मना रहा है। सदस्य बनाने के लिए चार तरह की व्यवस्था की हैं। इसमें ऑनलाइन, नमो एप, क्यूआर कोड और फॉर्म भरकर सदस्य बनाया जाएगा। कहा कि पार्टी का मुख्य उद्देश्य डॉक्टर दीनदयाल उपाध्याय के सिद्धांतों पर चलकर अंतिम पायदान पर बैठे हुए व्यक्ति का विकास करना है। उन्होंने कहा भाजपा केवल एक दल नहीं है बल्कि एक विचारधारा है। जिसमें राष्ट्रवाद सर्वोपरि है। उन्होंने कहा कि अभियान का मुख्य उद्देश्य उन सभी लोगों को पार्टी से जोड़ना है जो भारत को एक समृद्ध और समर्थ राष्ट्र बनाने की चाह रखते हैं।

उन्होंने बताया कि 8800002024 पर मिस्ड कॉल करके, क्यूआर कोड स्कैन करके, नमो एप के माध्यम से, ऑनलाइन फॉर्म भरकर, अन्य डिजिटल माध्यमों से सदस्य बन सकते है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत एक विकसित राष्ट्र की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि सदस्यता अभियान में हम सब पार्टी पदाधिकारियों को संगठन की योजनानुसार सदस्यता के अभियान को प्रभावी ढग से चलाते हुए समाज के प्रत्येक जाति, धर्म और वर्ग के लोगों को भाजपा से जोड़कर पार्टी का सदस्य बनाने का काम करना है।