निगम ने संचारी रोग की रोकथाम के लिए किया एंटी लार्वा का छिड़काव व फागिंग

-संचारी रोग नियंत्रण के लिए घर व आसपास सफाई रखना जरूरी: विक्रमादित्य सिंह मलिक

गाजियाबाद। संचारी रोगों के खिलाफ छिड़े युद्ध पर विजय प्राप्त करने के लिए नगर निगम ने अपना अभियान तेज कर दिया है। वृहद स्तर पर अभियान चलाते हुए संचारी रोगों की रोकथाम के लिए कार्यवाही प्रारंभ हो चुकी है। संचारी रोगों की रोकथाम के लिए जुटे नगर निगम ने दो शिफ्ट में अभियान शुरू किया है। रात में टीमें फागिंग कर रही हैं और सुबह एंटी लार्वा दवा का छिड़काव किया जा रहा है। नगर निगम द्वारा फांगिग एवं एंटी लार्वा के छिड़काव के लिए नंबरों को भी जारी किया गया है। जिस पर कोई भी व्यक्ति संपर्क कर फागिंग व दवा का छिड़काव करा सकता है। इसके अलावा जनसंवाद भी किया जा रहा है, जिसमें आमजन को संचारी रोगों की जानकारी दी जा रही है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा नियमित रूप से सभी जोन के वार्डों की आंतरिक गलियों में फॉगिंग का कार्य कराया जा रहा है।

जिसमें पार्षदों से भी उनके क्षेत्र में फॉगिंग के कार्यों की संस्तुति कराई जा रही है। नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर मिथिलेश कुमार और अन्य पांचों जोन की स्वास्थ्य की टीम द्वारा रोस्टर के क्रम में साफ सफाई का कार्य फॉगिंग का कार्य एंटी लार्वा छिड़काव का कार्य किया जा रहा है। नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक की निर्देश अनुसार स्वास्थ्य प्रहरियों द्वारा संचारी रोगों की रोकथाम के लिए आवश्यकता अनुसार कई वार्डों में विशाल अभियान के रूप में सफाई के कार्य भी कर रही है। ग्रामीण क्षेत्रों में गलियों में मोहल्ले में नियमित होगी का कार्य हो रहा है। बड़ी मशीनों और छोटी मशीनों के द्वारा फागिंग का कार्य तेजी से शुरु हो गया है। नगर आयुक्त द्वारा सभी सफाई मित्रों को अपना विशेष ध्यान रखते हुए और पूरी बाजू के कपड़े, ग्लव्स व मास्क पहनकर एंटी लारवा छिड़काव का कार्य करने के लिए कहा गया है।

जिससे शहर की स्वच्छता में कार्य करने वाले सफाई मित्र भी स्वस्थ रह सकें। शहर वासियों से भी नगर निगम द्वारा स्वच्छता की अपील की जा रही है। जिसमें स्वयं नगर आयुक्त द्वारा भी शहर वासियों को अपने-अपने घरों के आसपास सफाई व्यवस्था बनाए रखने और अपने घरों में गमले, टायर, कूलर ऐसे स्थान जहां पर पानी जमा हो जाता है जमा न होने देने के लिए अपील की गई। संचारी रोगों की रोकथाम के लिए अपने आसपास फॉगिंग अवश्य करने के लिए कहा गया है। साफ-सफाई एवं एंटी लार्वा का छिड़काव का कार्य कराने के लिए नगर निगम द्वारा सभी जोन के नंबरों को जारी किया गया है। जिससे लोग फोन कर अपने घर व आसपास फांगिग करा सकें।

फांगिग कराने के लिए करें संपर्क
-सिटी जोन अंतर्गत फॉगिंग का कार्य कराने के लिए 8178016838
-मोहन नगर जोन अंतर्गत फॉगिंग का कार्य कराने के लिए 8299152143
-कविनगर जोन अंतर्गत फॉगिंग का कार्य कराने के लिए 8178016921
-विजयनगर जोन अंतर्गत फॉगिंग का कार्य कराने के लिए 8178016930
-वसुंधरा जोन अंतर्गत फागिंग का कार्य कराने के लिए 8178016837