आईटीएस डेंटल कॉलेज द्वारा अगस्त माह में लगभग 4500 मरीजों के लिए लगाए गए स्वास्थ्य शिविर

गाजियाबाद। दिल्ली मेरठ रोड़ स्थित आईटीएस डेंटल कॉलेज मुरादनगर द्वारा अगस्त माह में मरीजों के लिए गाजियाबाद के विभिन्न स्थानों अर्थात कुषलिया, जावली, नंदग्राम, नाहल, मोहन नगर, लोनी, कचेडा, रटौल, नेफल, फरुखनगर, पावला, सुराना, कलछीना, कन्नौज, मोदीनगर, चिरोरी एवं नेकपुर आदि के साथ-साथ एसजी ग्रैंड, एससीसी सफायर और ब्रेवहार्ट जैसी गाजियाबाद की विभिन्न सोसायटियों में भी विभिन्न दंत चिकित्सा स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें शिविर स्थल पर आने वाले सभी मरीजों को अच्छी मौखिक स्वच्छता बनाए रखने के महत्व के बारे में जागरूक किया तथा जरूरतमंद लोगों को दंत चिकित्सा सेवा प्रदान की गई।

शिविर स्थल पर आने वाले सभी मरीजों को अपना उपचार कराने के लिए प्रेरित किया गया। इसके साथ ही विभिन्न स्थानों पर विभिन्न दंत उपचार किये गये। संस्थान के 21 से अधिक दंत विशेषज्ञों की टीम ने दंत शिविर में लगभग 4500 लोगों की मौखिक स्वास्थ्य की निशुल्क जांच की तथा आवश्यक उपचार बताये। विशेष रूप से दांतों की सड़न, मसूड़ों की बीमारियों, दंत फ्लोरोसिस और उन्हें रोकने के उपायों पर जोर दिया गया। इसके साथ ही उन्हें क्रायोजेनिक खाद्य पदार्थो के बारे में शिक्षित किया गया जो दांतों की सड़न पैदा कर सकते है। इसके बाद उन्हें मौखिक रोगों से संबंधित उनके प्रश्नों के उत्तर भी दिये।

इसके बाद शिविर स्थल पर मरीजों के दांत निकाले गये, दांतों की सफाई करायी, दांतों की सड़न को रोकने के लिए एपीएफ जैल लगाना और और मरीजों का एक्स-रे तथा दांतों में मसाला भी भरा गया। इसके साथ मरीजों को तंबाकू समाप्ति पर परामर्श भी दिए गए। इसके अतिरिक्त मरीजों को संस्थान में प्रदान किए जाने वाले उन्नत उपचार जैसे डेंटल इंप्लांट, लैमिनेट्स, वेनीर्स, माइक्रोस्कोपिक रूट कैनाल ट्रीटमेंट, ब्रेसेस, एलाइनर्स, टीथ व्हाइटनिंग, हेयर ट्रांसप्लांट आदि के बारे में भी बताया गया।

इसके साथ ही संस्थान द्वारा मरीजों के लिए एक निशुल्क बस सेवा की सुविधा भी प्रदान की गयी है। आईटीएस- द एजुकेशन ग्रुप के चेयरमैन, डॉ आरपी चड्ढा और वाइस चेयरमैन अर्पित चड्ढा की प्रेरणा से इन स्वास्थ्य शिविर का सफल आयोजन किया गया। जिसके लिए सभी मरीजों ने संस्थान का आभार प्रकट किया।