पटेल नगर में भाजपा सदस्यता कार्यक्रम का आयोजन

-बीजेपी राजनीति राज के लिए नहीं, देश बदलने के लिए करती है: मुकुल शर्मा

गाजियाबाद। पटेल नगर में गुरुवार को भाजपा सदस्यता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान पूर्व राज्य मंत्री मुकुल उपाध्याय, महानगर मंत्री गुंजन शर्मा के नेतृत्व में विनीत त्यागी पूर्व प्रत्याशी, पुनित रोहिल्ला, अनिल जिंदल (बूथ अध्यक्ष), भारत भूषण, वासुदेव शर्मा, गोपाल गौर, मग्गू त्यागी, अंशुल त्यागी, युवराज गोयल, अनिल, अमित शर्मा, वरुण, शेरा, मनीष, लविश चौहान, संस्कार शर्मा, अभिषेक खुटैल, मिंटू आदि लोगों को भाजपा का सदस्यता दिलाई। सदस्यता अभियान के अंतर्गत लोगों को टोल फ्री नंबर 8800002024 पर मिस्ड कॉल करवाकर भाजपा का सदस्य बनाया गया। सदस्यता अभियान में सैकड़ों लोगों को भाजपा की सदस्यता दिलाई गई। इस दौरान पूर्व राज्य मंत्री मुकुल उपाध्याय ने कहा भाजपा द्वारा किए जा रहे कार्यों से प्रभावित होकर लोग स्वयं सदस्यता ग्रहण कर रहे हैं। जिले में हम, रिकॉर्ड तोड़ भाजपा का सदस्य बनाएंगे।

पार्टी अपनी रीति और नीति के साथ में आगे बढ़ रही है। देश की सबसे बड़ी पार्टी बनी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में तीसरी बार भाजपा की सरकार है और आम जनता के लिए लगातार काम कर रही है। हम सब को केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं को लेकर जनता के बीच में जाएं और आम जनता को पार्टी से जोड़ना है। हमारी पार्टी सर्वांगीण विकास करती है। कोई अभियान से नहीं जुड़े तो कोई बात नही, लेकिन हमारा संपर्क परिवार से होना चाहिए। उन्होंने कहा बीजेपी राजनीति राज के लिए नहीं, देश बदलने के लिए करते हैं। हर व्यक्ति को उसका हक मिले, इसके लिए काम करते हैं। देश का किसान, महिला, युवा आगे बढ़ेगा तो देश आगे बढ़ेगा।

हमारी सरकार बजट और योजनाओं के आधार पर काम कर रही है। महानगर मंत्री गुंजन शर्मा ने कहा हम सब सौभाग्यशाली हैं कि हम दुनिया के सबसे बड़े राजनीतिक दल भारतीय जनता पार्टी के सदस्य के रूप में सदस्यता ग्रहण कर रहे हैं। भारत के अंदर केवल भारतीय जनता पार्टी ही है जो कार्यकर्ता आधारित पार्टी है। भारतीय जनता पार्टी भारत की माटी से जुड़कर, भारत के महापुरुषों से लेकर भारत की आत्मा का प्रतिनिधित्व करते हुए राजनीतिक क्षेत्र में राष्ट्र सर्वोपरि के भाव के साथ कार्य करने वाली पार्टी है। इसलिए यह पार्टी न केवल वर्तमान में पूरे देश में अपना सर्वव्यापी स्वरूप बनाने में सफल हुई है, बल्कि सर्वस्पर्शी भी बनी है और समाज के हर एक तबके को अपने साथ जोडऩे में पार्टी ने अपनी इस यात्रा में सफलता पाई है। लोग भी भाजपा की नीति से प्रभावित होकर खुद भाजपा के सदस्यता अभियान में आगे बढ़कर जुड रहे है।