इंदिरापुरम नगर निगम को हैंडओवर होने पर महापौर ने मुख्यमंत्री का दिया धन्यवाद

गाजियाबाद। जीडीए की इंदिरापुरम कॉलोनी को पिछले तीन दशक से नगर निगम को हैंडओवर किए जाने की मांग शुक्रवार को पूरी हो गई। मेरठ में मंडलायुक्त सेल्वा कुमारी जे. की अध्यक्षता में हुई बैठक के बाद इंदिरापुरम कॉलोनी को नगर निगम को हैंडओवर किए जाने पर उन्होंने सैद्धांतिक मंजूरी दे दी। महापौर सुनीता दयाल ने इंदिरापुरम कॉलोनी को नगर निगम को हैंडओवर किए जाने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का धन्यवाद प्रकट किया है। इसके साथ ही महापौर ने पार्षदों और क्षेत्र की जनता को भी शुभकामनाएं दी हैं। महापौर ने कहा कि जीडीए से नगर निगम ने इंदिरापुरम कॉलोनी को हस्तांतरण कर लिया है। महापौर ने इस पर इंदिरापुरम की जनता और वहां के पार्षदों को अपनी शुभकामनाएं दी हैं। इस शुभ अवसर पर महापौर ने मुख्यमंत्री योगी को भी धन्यवाद दिया है। उन्होंने कहा कि इंदिरापुरम कॉलोनी नगर निगम को हस्तांतरण होना वहां के पार्षदों, जनता और नगर निगम सदन की जो इच्छा थी,वह पूरी हो गई।

बता दें कि पूर्व में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के इंदिरापुरम स्थित सीआईएसएफ बटालियन में प्रवास के दौरान कैबिनेट मंत्री सुनील शर्मा ने इंदिरापुरम कॉलोनी हैंडओवर किए जाने का विषय रखा था। महापौर ने तब कहा था कि इंदिरापुरम कॉलोनी हस्तांतरण को तैयार हूं। मुख्यमंत्री के निर्देशन में शुक्रवार को हैंडओवर का काम पूरा हो गया। नगर निगम सदन की बैठक में इंदिरापुरम कॉलोनी को हैंडओवर करने का मुद्दा वहां के पार्षदों द्वारा लगातार उठाया जा रहा था। वहां के पार्षद अपने आप को अछूता महसूस करते थे। आरोप लगाते थे कि उनके क्षेत्र में नगर निगम द्वारा विकास कार्य नहीं कराए जाते है। वहां के लोग नगर निगम के पार्षद तो थे।

लेेकिन नगर निगम से कोई विकास कार्य नहीं हो पाता था। इंदिरापुरम कॉलोनी अब नगर निगम को हैंडओवर किए जाने से उनके क्षेत्र में भी अब विकास कार्यों की बयार चलेगी। महापौर ने कहा कि मंडलायुक्त की अध्यक्षता में हुई बैठक में नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक, जीडीए उपाध्यक्ष अतुल वत्स समेत अन्य अधिकारियों ने शहर हित में बेहतर कार्य किया है। महापौर ने कहा कि नगर आयुक्त और जीडीए उपाध्यक्ष ने शहर के लिए एक सकारात्मक सोच रखी है। यह प्रशंसनीय विषय है। उन्होंने इंदिरापुरम कॉलोनी को निगम को हैंडओवर किए जाने पर उन्हें बहुत-बहुत शुभकामनाएं भी दी हैं।