कुपोषण को दूर भगाएं, जरूरतमंद तक भोजन पहुंचाएं: इन्द्र विक्रम सिंह

-डीएम ने पोषण आहार रैली को दिखाई हरी झण्डी
-डीएम की अध्यक्षता में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन
-181 शिकायतों में 14 शिकायतों का मौके पर हुआ निस्तारण

गाजियाबाद। जनपद की तीनों तहसीलों में शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। लोनी तहसील में डीएम इन्द्र विक्रम सिंह ने फरियादियों की समस्याएं सुनते उनका निस्तारण कराये जाने का आश्वासन दिया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि शिकायतों का निर्धारित समय में गुणवत्तापूर्ण तरीके से निस्तारण किया जाए। अन्यथा की स्थिति में कार्रवाई की जाएगी। लोनी तहसील में डीएम इन्द्र विक्रम सिंह की अध्यक्षता में 87 शिकायतें प्राप्त हुई। जिनमें से मौके पर 4 शिकायतों का निस्तारण हुआ। इस मौके पर सीडीओ अभिनव गोपाल, जीडीए सचिव राजेश कुमार सिंह, एसडीएम राजेन्द्र कुमार शुक्ला, एसीपी लोनी सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे। मोदीनगर तहसील में एसडीएम डॉ. पूजा गुप्ता की अध्यक्षता में सम्पूर्ण समाधान दिवस सम्पन्न हुआ। जिसमें 42 शिकायतें प्राप्त हुई जिनमें से 3 का मौके पर निस्तारण हुआ। इस दौरान एसीपी मोदीनगर, तहसीलदार अरुण कुमार सहित अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

सदर तहसील में एडीएम सिटी गंभीर सिंह की अध्यक्षता में सम्पूर्ण समाधान दिवस मनाया गया जिसमें 52 शिकायतें प्राप्त हुई और 7 शिकायतों का मौके पर निस्तारण हुआ। इस दौरान एसडीएम सदर अरूण दीक्षित सहित सम्बंधित अधिकारी उपस्थित रहे। डीएम ने इस दौरान पाया कि कुछ विभागों द्वारा कार्य में उदासीनता बरती जा रही है जिस पर जिलाधिकारी ने संबंधित विभागाधिकारी को फटकार लगाते हुए कहा कि सभी शिकायतों को समयान्तराल, पूर्ण गुणवत्ता के साथ निस्तारण किया जाना सुनिश्चित किया जाए। सम्पूर्ण समाधान दिवस के उपरांत डीएम जब तहसील से बाहर आ रहे थे तो वहां बैठी महिलाओं से उनकी समस्या जानी और तत्काल उनकी समस्या का समाधान किया।

तहसील दिवस से पूर्व बाल विकास परियोजना लोनी गाजियाबाद की पोषण जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। डीएम ने कहा कि पोषण से संबंधित सामाजिक और व्यवहार परिवर्तन एवं जन जागरूकता लाने के लिए प्रचार-प्रसार कर जन मानस में पोषण स्तर में सुधार लाने हेतु पोषण जागरूकता रैली निकाली जाती है। रैली के दौरान बताया जाता है कि किसी अन्न या भोजन के द्वारा कुपोषण को दूर किया जाता हैंं। संतुलित आहार से कुपोषण को दूर भगाया जा सकता है। इस मौके पर सीडीओ अभिनव गोपाल द्वारा जनपद को कुपोषण मुक्त बनाने हेतु शपथ दिलाई गई।