सीएम ग्रिड योजना से इंदिरापुरम में बनेंगी चार मॉडल रोड, 117 करोड़ होंगे खर्च

-पद चालकों के लिए सुखद व सुगम बनेंगे फुटपाथ, इंदिरापुरम के लोग मॉर्निंग वॉक का उठा सकेंगे लाभ
-लैंडस्कैपिंग, स्टोन कलाकृतियां और ग्रीनरी पर निगम दे रहा विशेष ध्यान
-नगर आयुक्त ने निगम, जीडीए सहित अन्य विभरगाीय अधिकारियों के साथ ली बैठक

गाजियाबाद। सीएम ग्रिड योजना के तहत फेस 2 में बनने वाली इंदिरापुरम में चार सड़कें बनाने की तैयारियां तेज हो गई है। जिसके लिए नगर निगम इस योजना पर काम करते हुए मंथन भी शुरू कर दिया है। शुरू हो गई हैं। इसके लिए शासन से 117 करोड़ रुपये आवंटित भी हो चुके हैं। मंगलवार को नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक ने सीएम ग्रिड फेस 2 के अंतर्गत होने वाले कार्यों की योजना बनाने के लिए नगर निगम के साथ-साथ जीडीए, विद्युत विभाग के अधिकारी, जल निगम के अधिकारी उपस्थित हुए। इनके अलावा बीएसएनल, आईजीएल, जियो, एयरटेल के प्रतिनिधित्व के साथ बैठक की। 117 करोड़ की लागत से बनने वाली इंदिरापुरम की चार मॉडल सड़कों पर कार्य योजना बनाई गई। नगर आयुक्त द्वारा मार्गो को सुसज्जित सुव्यवस्थित बनाने के साथ-साथ आधुनिक सड़क के रूप में बनाने के निर्देश दिए।

मुख्य अभियंता निर्माण एनके चौधरी ने बताया सीएम ग्रिड योजना के तहत फेस 2 में काला पत्थर रोड से एनएच-9 तक, बालाजी मंदिर से होते हुए कावेरी मार्ग तक, काला पत्थर रोड से कस्तूरबा गांधी मार्ग होते हुए कैप्टन शहीद मनोज पांडे मार्ग तक, काला पत्थर से सुशीला नैयर मार्ग होते हुए शहीद कैप्टन मनोज पांडे मार्ग तक और सुशीला नैयर मार्ग से शिप्रा मॉल से होते हुए काला पत्थर तक के मार्ग को आधुनिक बनाने के लिए कार्य योजना तैयार की गई है। जिसके लिए नगर आयुक्त ने सभी अधिकारियों को निर्देश दिए है। उक्त मार्ग लगभग 10 किलोमीटर है, जिसमें 3 मीटर के फुटपाथ जो की आधुनिक फुटपाथ के रूप में बनेंगे। जिसमें पद चालकों के लिए रोड क्रॉसिंग पर टेबल टॉप बनाया जाएगा। जिससे बिना नीचे उतरे रोड क्रॉस करने में भी सरलता रहेगी, व्हीकल मूवमेंट को सरल बनाने के लिए कन्जेस्टेड बिंदु को चिन्हित किया जाएगा और यू टर्न डिजाइनिंग के तहत व्हीकल मूवमेंट सरल हो ध्यान रखा जाएगा। मार्गो पर ही कई स्थानों पर स्टोन कलाकृतियां भी लगाई जाएगी। प्रमुख चौराहों पर बड़ी-बड़ी स्टोन कलाकृतियां लगाने की योजना है।

इसके अलावा अधिक से अधिक ग्रीनरी से मार्गों को व्यवस्थित करने के लिए नगर आयुक्त द्वारा निर्देश दिए गए हैं। सेंट्रल वर्ज रोड साइड में लगे हुए पेड़ों को पौधों को आकृतियों के रूप में सुसज्जित बनाने की योजना की गई है। मार्ग पूर्ण रूप से व्यवस्थित बनेंगे, मॉडल ग्रीन और आधुनिक रोड के रूप में डिजाइन किए जाएंगे। नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक ने कहा मॉडल सड़क में बिजली के तार झूलते नजर नहीं आएंगे। यहां अंडरग्राउंड केबल डाली जाएगी। वहीं, सड़क में डक्ट भी बनाई जाएगी। इसके बाद किसी भी तरह की पाइप लाइन डालने के लिए बार-बार सड़क खोदनी नहीं पड़ेगी। इंदिरापुरम की यह सड़के जो कि मुख्यमंत्री की योजना के क्रम में सुसज्जित व सुंदर बनाई जा रही हैं। जिसका लाभ क्षेत्र वासियों का होगा, मॉर्निंग वॉक के दौरान भी यहां के निवासी लाभ उठा सकेंगे। बैठक में निगम से मुख्य अभियंता निर्माण एनके चौधरी, सहायक अभियंता निर्माण अनूप शर्मा, जीडीए अधिकारी मुख्य अभियंता मानवेंद्र, अधिशासी अभियंता विद्युत अवधेश कुमार, जल निगम के अधिशासी अभियंता अरुण व अन्य उपस्थित रहे।