नई दिल्ली। वाराणसी-देवघर के बीच 16 सितम्बर से एक नई वंदेभारत एक्सप्रेस का संचालन शुरू होगा। रेल यात्रियों को इस ट्रेन का काफी लाभ मिल सकेगा। यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे ने महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। इसके तहत वाराणसी-देवघर के बीच सप्ताह में छह दिन संचालित (मंगलवार को छोड़कर) एक नई वंदेभारत एक्सप्रेस ट्रेन की
नियमित सेवा 16 सितम्बर से आरंभ करने का निर्णय लिया गया है। इस ट्रेन का स्टॉपेज वाराणसी, पंडित दीनदयाल उपाध्याय, सासाराम, गया, नवादा, क्यूल जंक्शन, जसडीह व देवघर रेलवे स्टेशन पर होगा। नई ट्रेन के संचालन से यात्रियों को काफी लाभ मिलेगा।
















