नवरात्रों में खरीदे प्लॉट,24 व 25 अक्टूबर को होगी जीडीए की नीलामी

जीडीए उपाध्यक्ष अतुल वत्स के निर्देश पर जीडीए ने इस माह अक्टूबर में रिक्त संपत्तियों को बेचने के लिए नीलामी की तारीख निर्धारित कर दी है। जीडीए के अपर सचिव प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि आगामी 24 और 25 अक्टूबर गुरूवार और शुक्रवार को दो दिन लोहिया नगर स्थित हिंदी भवन में नीलामी का आयोजन किया जाएगा। नीलामी में रिक्त करीब 180 संपत्ति रखी जाएगी। इसके लिए 19 अक्टूबर तक एचडीएफसी बैंक से आवेदन फार्म मिल सकेंगे।

गाजियाबाद। गाजियाबाद विकास प्राधिकरण (जीडीए) की नवरात्रों में संपत्ति खरीदने के इच्छुक लोगों के लिए यह अच्छी खबर हैं। जीडीए आगामी 24 और 25 अक्टूबर को खुली बोली के तहत दो दिन नीलामी का आयोजन करेगा। नीलामी में भाग लेने के लिए इच्छुक आवेदक 19 अक्टूबर तक एचडीएफसी बैंक से रिक्त संपत्तियों के ब्रोशर खरीद सकेंगे।

जीडीए उपाध्यक्ष अतुल वत्स के निर्देश पर जीडीए ने इस माह अक्टूबर में रिक्त संपत्तियों को बेचने के लिए नीलामी की तारीख निर्धारित कर दी है। जीडीए के अपर सचिव प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि आगामी 24 और 25 अक्टूबर गुरूवार और शुक्रवार को दो दिन लोहिया नगर स्थित हिंदी भवन में नीलामी का आयोजन किया जाएगा। नीलामी में रिक्त करीब 180 संपत्ति रखी जाएगी। इसके लिए 19 अक्टूबर तक एचडीएफसी बैंक से आवेदन फार्म मिल सकेंगे। जिसको बैंक शाखा से खरीदकर भरने के बाद जमा कराना होगा। जीडीए के अपर सचिव ने बताया कि 24 और 25 अक्टूबर को आयोजित होने वाली नीलामी में प्रतिभाग कर सकते हैं। जीडीए की इन रिक्त संपत्तियों में मधुबन-बापूधाम योजना, इंदिरापुरम, गोविंदपुरम, प्रताप विहार आदि योजनाओं में रिक्त भूखंड व फ्लैट को नीलामी में बेचने के लिए रखा जाएगा।बता दें कि सितंबर माह में दो दिवसीय नीलामी में जीडीए ने 42 भूखंडों को बेचा गया था। इससे जीडीए को करीब 142 करोड़ रुपए की आय हुई है। इस बार भी दो दिवसीय नीलामी में करीब 200 करोड़ रुपए संपत्तियों की बिक्री होने के बाद आय का अनुमान लगाया जा रहा हैं।