गाजियाबाद। वैशाली सेक्टर एक माधव पार्क में अब हरियाली आएगी। जिसके लिए पार्क में घास लगाई जा रही है। रविवार को वार्ड 72 की पार्षद कुसुम गोयल और पूर्व पार्षद भाजपा नेता डॉ. मनोज गोयल की मौजूदगी में समाजसेवी केएल शर्मा और केएस राणा ने संयुक्त रूप से नारियल फोड़कर घास लगाने के कार्य का शुभारंभ किया। पूर्व पार्षद डॉ मनोज गोयल द्वारा वरिष्ठ नागरिकों का फूल माला पहनाकर सम्मान किया गया। क्षेत्र वासियों को बताया कि यह कार्य एक-दो दिन में संपन्न हो जाएगा। क्षेत्र में अन्य विकास कार्य भी निरंतर चल रहे हैं।
उन्होंने इस कार्य के लिए महापौर सुनीता दयाल और नगर आयुक्त विक्रमादित्य मलिक का भी आभार प्रकट किया। उन्होंने कहा पार्क में घास लगने से हरियाली बढ़ेगी और क्षेत्र के लोग भी इस हरियाली का लाभ उठा पाएंगे। पार्क की खूबसूरती बढ़ाने के लिए पौधे भी लगाए गए है। इस दौरान समाज सेवक और पार्क प्रेमी न्यायाधीश आरके पांडे, शिव शंकर उपाध्याय, योगेश शर्मा, मोहान दास, विजय मलिक, रिटायर्ड डीआईजी रमेश चंद्र, राकेश शर्मा, हरेंद्र विश्वकर्मा, करतार सिंह, हरेंद्र प्रताप सिंह, धनीराम, जगदीश, नारायण सक्सेना, अनिल श्रीवास्तव, गोपाल गुजराल सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

















