गाजियाबाद। प्रदेश शासन द्वारा गाजियाबाद विकास प्राधिकरण (जीडीए) में तैनात किए गए 6 अवर अभियंता को जीडीए में जोनवार तैनाती दी गई है। जीडीए उपाध्यक्ष अतुल वत्स ने मंगलवार को आदर्श आचार संहिता लागू होने से पहले जीडीए में सहायक अभियंता व अवर अभियंता समेत 14 इंजीनियरों के कार्यक्षेत्र में बदलाव करते हुए उन्हें जोनवार तैनात कर दिया है। जीडीए उपाध्यक्ष ने नवागत 6 अवर अभियंताओं को भी जोन में तैनात किया है, वहीं, निलंबित चल रहे एक अवर अभियंता के बहाल होने पर उन्हें जोन में तैनात कर दिया हैं। जीडीए उपाध्यक्ष द्वारा जिन सहायक अभियंता एवं अवर अभियंता के कार्यक्षेत्र बदले है। उनमें सहायक अभियंता दीप्ति चौहान को प्रवर्तन जोन-3 से मास्टर प्लान अनुभाग में तैनात किया है, सहायक अभियंता रूदे्रश शुक्ला को अभियंत्रण अनुभाग जोन-1, सहायक अभियंता निशांत चंद्र को जोन-3 में अपने वर्तमान कार्यों के साथ प्रवर्तन जोन-3 में सहायक अभियंता दीप्ति चौहान के देखे जा रहे कार्य भी देखेंगे।
सहायक अभियंता पीयूष सिंह को प्रवर्तन जोन-1 व प्रवर्तन जोन-2 के सभी कार्य एवं सहायक प्रभारी उद्यान ट्रांस हिंडन का कार्य भी सौंपा गया हैं। सहायक अभियंता विनय कुमार वर्मा प्रवर्तन जोन-6 में वर्तमान कार्यों के साथ पीयूष सिंह का कार्य भी देखेंगे। अवर अभियंता मनोज गौड़ को प्रवर्तन जोन-1 से हटाकर मास्टर प्लान अनुभाग में तैनात किया है। वहीं बहाल हुए अवर अभियंता सीपी शर्मा प्रवर्तन जोन-1 में सब जोन-101 से 103 तक तैनात किया है। नवागत अवर अभियंता नीरज गुप्ता प्रवर्तन जोन-1 में सब जोन-105 व 106 तक का कार्य देखेंगे। नवागत अवर अभियंता अर्जुन यादव को प्रवर्तन जोन-2 के सहायक अभियंता पीयूष सिंह से संबंद्ध किया गया। ऐसे ही नवागत अवर अभियंता आशीष कुमार को प्रवर्तन जोन-3 के सहायक अभियंता सुधीर कुमार पांडेय से संबंद्ध किया गया।
पवन कुमार को प्रवर्तन जोन-4 के सहायक अभियंता प्रबुद्ध राज सिंह के साथ संबंद्ध, अवर अभियंता अलिख मिश्रा को प्रवर्तन जोन-5 के सहायक अभियंता अनुज कुमार के साथ संबंद्ध किया गया। इसके अलावा नवनियुक्त अवर अभियंता अजित कुमार को मास्टर प्लान अनुभाग से संबंद्ध किया गया है। जीडीए उपाध्यक्ष ने सहायक अभियंता व अवर अभियंता के कार्यक्षेत्र बदलते हुए निर्देश दिए कि उक्त सहायक अभियंता व अवर अभियंता द्वारा नई तैनाती के स्थान पर प्रवर्तन, अभियंत्रण एवं संंपत्ति से संबंधित सभी कार्य एवं अनुभाग में है तो संबंधित अनुभाग के कार्य इनके द्वारा सम्पादित किए जाएंगे।
















