1,200 लोगों को थालियां बांटकर लव केयर फाउंडेशन ने सातवें वर्ष में किया प्रवेश

गाजियाबाद। कौशांबी स्थित सेंट्रल पार्क में लव केयर फाउंडेशन द्वारा आयोजित बहुप्रतीक्षित डोनेट ए थाली अभियान ने अपने सातवें वर्ष का शुभारंभ क्षेत्रीय पार्षद कुसुम गोयल द्वारा किया। जरूरतमंद लोगों को लगभग 1,200 थालियां वितरित की गईं। फाउंडेशन द्वारा दिल्ली और एनसीआर, राजस्थान, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, बिहार, हिमाचल प्रदेश, पंजाब और जम्मू और कश्मीर सहित 8 राज्यों में 35,000 थालियाँ वितरित करने की महत्वाकांक्षी योजना की शुरुआत हुई। इस कार्यक्रम में विभिन्न कॉरपोरेट घरानों और स्वयंसेवकों की सक्रिय भागीदारी देखी गई।

लव केयर फाउंडेशन के राष्ट्रीय निदेशक संजू दादरू ने परियोजनाओं की निदेशक रीमा मल्होत्रा के साथ मिलकर पहल का समर्थन करने वाले कॉरपोरेट भागीदारों, स्वयंसेवकों और छात्रों का स्वागत किया। प्रमुख उपस्थित लोगों में होलिस्टिक इंडिया लिमिटेड की प्रियंका राठी, खेतान पब्लिक स्कूल की  एमिलिन, जानकी देवी मेमोरियल कॉलेज की प्रेरणा भूटा, रोथ स्पेशलिटीज के कपिल पाल और पीवीआर 4700 बीसी पॉपकॉर्न के दीपक गौर सतीश रोहतगी, गौरव वर्मा शामिल थे।

कार्यक्रम के दौरान सामुदायिक सेवा के प्रति उनके योगदान और प्रतिबद्धता को मान्यता दी गई। लगभग 70 स्वयंसेवकों ने पहले दिन के वितरण को सुचारू रूप से चलाने के लिए लव केयर फाउंडेशन के साथ हाथ मिलाया। 30 अक्टूबर तक चलने वाले इस अभियान को भारत भर में भूख और खाद्य असुरक्षा से निपटने के लिए समर्पित व्यक्तियों और संगठनों से भारी समर्थन मिल रहा है।