गाजियाबाद। शास्त्री नगर स्थित नेहरू वर्ल्ड गाजियाबाद के प्रतिष्ठित खेल शिक्षक विजय सिंह तेवतिया को इस वर्ष का गुरु द्रोणाचार्य रत्न सम्मान प्रदान किया गया है। यह सम्मान बेसिक शिक्षा विभाग रैडिको खेतान लिमिटेड और साथी फाउंडेशन द्वारा शुक्रवार को विकास भवन में संयुक्त रूप से आयोजित एक समारोह में प्रदान किया गया। जिसका उद्देश्य नई खेल प्रतिभाओं की खोज और उनके विकास के लिए समर्पित शिक्षकों को प्रोत्साहित करना है। विजय सिंह तेवतिया ने नेहरू वर्ल्ड स्कूल में अपने लंबे करियर के दौरान खेल शिक्षा में अद्वितीय योगदान दिया है। उनकी कोचिंग के तहत कई छात्रों ने जिला राज्य और राष्ट्रीय स्तर की खेल प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है।
वे छात्रों में न केवल खेल कौशल का विकास करते हैं। बल्कि उनके संपूर्ण व्यक्तित्व को निखारने पर भी ध्यान देते हैं। सम्मान प्राप्त करने के बाद विजय सिंह तेवतिया ने अपने अनुभव साझा करते हुए कहा यह सम्मान मेरे लिए बहुत गर्व की बात है। यह मेरे छात्रों की कड़ी मेहनत और समर्पण का ही परिणाम है। यह पुरस्कार मुझे और अधिक प्रेरित करेगा कि मैं नई खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित कर उन्हें सफल बनाने की दिशा में काम करूं।
इस अवसर पर नेहरू वर्ल्ड स्कूल के निदेशक प्रशासन केपी सिंह ने अपनी प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा में विजय सिंह तेवतिया की इस बड़ी उपलब्धि पर बेहद गर्व है। उन्होंने स्कूल और छात्रों के लिए जो समर्पण और प्रतिबद्धता दिखाई है। वह सराहनीय है। यह सम्मान न केवल उनके लिए बल्कि हमारे पूरे स्कूल के लिए एक बड़ी उपलब्धि है।

















