-कमला नेहरू नगर, पोलिंग पार्टी ग्राउंड में सफाई और पानी छिड़काव काम हुआ तेज
गाजियाबाद। दीपावली एवं छठ पर्व को सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के बाद नगर निगम शहर सदर सीट पर होने वाले विधानसभा उपचुनाव की तैयारियों में जुट गया है। जिसके लिए नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक ने भी उपचुनाव की तैयारी में निगम द्वारा होने वाली व्यवस्था को संभालने के लिए अधिकारियों की जिम्मेदारी भी तय कर दी है। समस्त बूथों की मरम्मत का कार्य, बेरिकेडिंग व्यवस्था का कार्य, साफ सफाई का कार्य व मतदान केंद्रों की तैयारी तेजी से चल रहा है। उपचुनाव में निर्माण विभाग भी अपनी अहम भूमिका निभा रहा है।
मुख्य अभियंता निर्माण एनके चौधरी ने बताया कि विधानसभा उपचुनाव को लेकर सभी तैयारी समय से पूरी कर ली गई है। सभी मतदान केंद्रों पर बूथ क्रमांक भी डाल दिए गए हैं। जिलाधिकारी के निर्देश अनुसार कमला नेहरू नगर पार्टी पोलिंग ग्राउंड में पानी का छिड़काव और ग्राउंड की सफाई कार्य अभियान के रूप में कराया जा रहा है। नगर आयुक्त और जिलाधिकारी द्वारा उपचुनाव की तैयारी को लेकर सभी इंतजाम पुख्ता किया जा रहे हैं, अधिकारियों का निरीक्षण भी
पोलिंग स्टेशनों पर निरंतर बना हुआ है। नगर निगम द्वारा 119 मतदान केंद्र और 500 से अधिक बूथ तैयार किए गए हैं। नगर आयुक्त द्वारा उपचुनाव में सभी विभागीय अधिकारियों की जिम्मेदारी भी तय कर दी गई है। 20 दिसंबर को होने वाले मतदान केन्द्र की सफाई, बेरिकेडिंग के साथ बूथ बनकर तैयार हो गए है।


















