• 80 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद कर 800 किलोग्राम लहन को किया नष्ट
उदय भूमि
गाजियाबाद। कच्ची शराब बनाने का अवैध धंधा सर्दी के समय जोर पकड़ता है। इससे इन दिनों गुड़ और गन्ने की उपलब्धता और सर्दी के कारण प्रशासनिक तंत्र का दूर-दराज के इलाकों से दूर बनाए रखना है। मगर गाजियाबाद की स्थिति इससे बिल्कुल परे है। गाजियाबाद के हिंडन खादर क्षेत्र में फैले कच्ची शराब के धंधे को जड़ से समाप्त करने के लिए आबकारी विभाग की टीम के कार्रवाई को देखकर इसी से अंदाजा लगाया जा सकता है पिछले कुछ समय से हिंडन खादर क्षेत्र में कच्ची शराब का धंधा जुड़ने से पहले सिमट जाता है। हिंडन खादर क्षेत्र में फैले कच्ची शराब के धंधे के संगठित नेटवर्क को तोडऩे के लिए आबकारी विभाग की यह जो सफलता आज देखने को मिल रही है, यह सब एक दिन या फिर रातों रात में संभव नही हुआ है। इसके लिए आबकारी विभाग की टीम ने दिन-रात एक कर हिंडन खादर में फैले नेटवर्क को तोडऩे के लिए दबिश के साथ लगातार जागरूकता अभियान चलाया।
आबकारी विभाग का यह जागरूकता अभियान ही है कि आज यह अभियान आबकारी विभाग की कार्रवाई में सबसे अहम भूमिका निभा रहा है। देखा जाए तो इन सबका श्रेय आबकारी अधिकारी को जाता है, क्योंकि हिंडन खादर क्षेत्र में अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई में उन्होंने सबसे पहले जागरुकता अभियान को बढ़ावा दिया और आबकारी विभाग यह जागरुकता अभियान एक विशाल रूप ले चुका है। नहीं तो गाजियाबाद के हिंडन खादर क्षेत्र में जिस तरह से अवैध शराब का निर्माण होता था, वह किसी से छिपा नहीं है। वहीं आबकारी निरीक्षक भी सुबह-शाम अपनी टीम के साथ दिन-रात हिंडन खादर क्षेत्र में दबिश देने पहुंच जाते है। आबकारी विभाग की लगातार दी जा रही दबिश के चलते ही अवैध शराब के निर्माण पर काफी हद आबकारी विभाग की टीम ने जीत हासिल की है। इसी क्रम में आबकारी विभाग की टीम ने एक बार फिर से अवैध शराब के कारोबार पर अपना प्रहार करते हुए शराब की भट्टी को नष्ट करते हुए गांव में शराब पहुंचने से पहले ही उसे जब्त कर लिया।
जिला आबकारी अधिकारी संजय कुमार प्रथम ने बताया कि जिले में अवैध शराब के निर्माण, परिवहन और बिक्री के खिलाफ आबकारी विभाग की टीमें लगातार कार्रवाई कर रही है। साथ ही हिंडन खादर क्षेत्र में लगातार दबिश भी दी जा रही है। रविवार सुबह आबकारी निरीक्षक अनुज वर्मा की टीम द्वारा थाना टीला मोड़ के अंतर्गत महमूदपुर, रिस्तल, जावली के संदिग्ध स्थानों पर दबिश दी गई। दबिश के दौरान करीब 80 लीटर अवैध कच्ची शराब व लगभग 800 किलोग्राम लहन बरामद हुआ। अवैध कच्ची शराब को कब्जे में लेते हुए लहन को मौके पर नष्ट कर दिया गया। आबकारी अधिनियम की सुसंगत धाराओं के तहत एक अभियोग पंजीकृत किया गया।
हिंडन खादर क्षेत्र में होने वाले अवैध शराब के निर्माण को रोकने के लिए आबकारी विभाग की टीम द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। साथ ही देहात क्षेत्र में लगातार जागरुकता अभियान भी चलाया जा रहा है। अवैध शराब के नेटवर्क को तोडऩे के लिए जागरूकता बेहद जरुरी है। आबकारी विभाग की कार्रवाई से लोगों में जागरूकता भी देखने को मिल रही है। देहात क्षेत्र के लोग भी खुद उनके क्षेत्र के आसपास होने वाले अवैध शराब से संबंधित सूचना आबकारी विभाग को दे रहे है। अवैध शराब पर कार्रवाई के लिए मुखबिर तंत्र को भी सक्रिय कर दिया गया है, जो लगातार निगरानी कर रही है। अवैध शराब के खिलाफ आबकारी विभाग की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।


















