-अधिकारों के साथ-साथ कर्तव्यों का भी निष्ठा से हो पालन: महापौर
गाजियाबाद। नगर निगम मुख्यालय में मंगलवार को संविधान दिवस मनाया गया। साथ ही नगर निगम के सभी विद्यालयों में भी संविधान दिवस उत्साह पूर्वक मनाया गया। महापौर सुनीता दयाल की अध्यक्षता में नगर निगम मुख्यालय में महापुरुषों और शहीदों को याद करते संविधान दिवस मनाया गया। महापौर द्वारा सभी उपस्थित जनों को शुभकामनाएं दी गई। कर्मचारियों अधिकारियों और पार्षदों द्वारा भी कार्यक्रम में उपस्थित होकर संविधान दिवस के अवसर पर शपथ भी ली गई। अपर नगर आयुक्त अवनिंद्र कुमार ने बताया गाजियाबाद नगर निगम सीमा अंतर्गत हर्ष उल्लास से संविधान दिवस कार्यक्रम आयोजित किए गए। स्कूलों में भी संविधान दिवस मनाया गया। बाबा साहेब डॉ भीमराव अंबेडकर जी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि भी की गई। इस अवसर पर महापौर सुनीता दयाल ने कहा आज 75वें संविधान दिवस के अवसर हम सभी एकत्र हुए हैं।आज के दिन हम बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर जी को याद करते हैं। संविधान को कार्यरूप देने में उनकी बहुत बड़ी भूमिका रही।
उन्होंने आगे कहा कि आज ही के दिन मुंबई में हमले हुए, जिसमें हमारे नागरिक, विदेशी पर्यटक हताहत हुए व हमारे सुरक्षाकर्मी शहीद हुए। संविधान देश का पवित्र ग्रंथ है। भारत लोतंत्र की जननी है। राष्ट्रपति ने हमारा संविधान सबसे मेधावी लोगों की देन है। सभी को अधिकारों के साथ-साथ कर्तव्यों पर भी विशेष ध्यान रखा जाए, मोटिवेट भी किया गया। इस मौके पर पार्षदों सहित निगम अधिकारी भी उपस्थित रहे। विद्यालयों में आयोजित कार्यक्रमों में प्रधानाचार्य और अध्यापिकाओं द्वारा भी हर्षोल्लास से अपने कर्तव्यों का पालन करने की शपथ ली और जन-जन को मोटिवेट करते हुए यात्रा भी निकल गई। महापुरुषों की प्रतिमाओं पर फूल माला भी अर्पित किया गया।
इस दौरान अपर नगर आयुक्त अरुण कुमार यादव, अपर नगर आयुक्त अवनेंद्र कुमार, चीफ इंजीनियर एनके चौधरी, मुख्य कर निर्धारण अधिकारी डॉ. संजीव सिन्हा, लेखाधिकारी डॉ गीता कुमारी, उद्यान प्रभारी डॉ. अनुज कुमार सिंह, नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मिथिलेश कुमार सिंह, जीएम जलकल केपी आनंद, एमएनएलपी विवेक सिंह, ऑडिटर विमलेश सिंह, ऑडिटर रोहताश शुक्ला, एएओ जेपी सिंह, अधिशासी अभियंता देशराज सिंह, जोनल प्रभारी सुनील राय, विवेक त्रिपाठी उपस्थित रहे।

















