-बच्चों में अपार क्षमता है जिससे संवारना और निखारने के लिए करना होगा सामूहिक प्रयास: अभिनव गोपाल
गाजियाबाद। महामाया स्पोर्ट्स स्टेडियम में रविवार को बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा 35वीं जनपदीय बाल क्रीड़ा, स्काउट गाइड एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। मुख्य विकास अधिकारी अभिनव गोपाल ने स्टेडियम में ध्वजारोहण कर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। ध्वजारोहण के साथ ब्लॉक लोनी रजापुर, मुरादनगर, भोजपुर तथा नगर क्षेत्र की टीमों ने मार्च पास्ट करते हुए मंच को सलामी दी। मुख्य विकास अधिकारी ने इसके बाद खेलों के शुभारंभ की घोषणा की। सांस्कृतिक कार्यक्रम में बच्चों ने योग नृत्य फ्लावर ड्रिल गुजराती नृत्य तथा हम शिक्षा के दीप हैं आदि प्रस्तुति देकर सभी का मन मोह लिया। सीडीओ ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि बच्चों में अपार क्षमता है, जिससे संवारना और निखारना हम सब की जिम्मेदारी है।
बच्चों में मेहनत, तैयारी और विषम परिस्थितियों में से जूझने की क्षमता का विकास करने की आवश्यकता है। ब्लॉक स्तरीय खेल प्रतियोगिता के प्रथम विजेताओं को जनपद स्तर पर बुलाया गया। प्रथम विजेताओं को मंडल स्तरीय खेलों में प्रतिभाग करने का अवसर प्राप्त होगा। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ओपी यादव के नेतृत्व में कबड्डी,खो-खो,कुश्ती, 50,100,200,400 और 600 मीटर की दौड़, रिले रेस, लंबी कूद और ऊंची कूद, चक्का फेंक, योग, एकांकी, सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रतियोगिता तथा स्काउट गाइड प्रतियोगिता सफलता पूर्वक संपन्न हुई। जिला व्यायाम शिक्षक राजकुमार एवं शिक्षिका प्रीति सिंह,जिला स्काउट मास्टर एवं कैप्टन रामफूल, सुधा का विशेष सहयोग रहा। इस अवसर पर खंड शिक्षा अधिकारी कविता चौहान, जमुना प्रसाद, इश्क लाल,जिला समन्वयक टिंकू कंसल, रुचि त्यागी, शिक्षक संघ के प्रांतीय उपाध्यक्ष डॉ अनुज त्यागी, रविंद्र राणा, ब्लॉक के व्यायाम शिक्षक एवं प्रभारी खेल अनुदेशक मौजूद रहे।
प्रतियोगिता में बालक वर्ग में लवेश ब्लॉक रजापुर, बालिका वर्ग में नैना ब्लॉक भोजपुर चैंपियन रहे। 50 मीटर में लवेश,नैना प्रथम ईरम,वंशिका द्वितीय 100 मीटर में नैना, आहित प्रथम, केशव, ईरान द्वितीय 200 मीटर में हिमांशु,आरती प्रथम लविश, मोनिका द्वितीय 400 मीटर दौड़ में रोहित, फिजा प्रथम आजाद, चांदनी, द्वितीय जूनियर स्तर बालक वर्ग में अरविंद कुमार ब्लॉक रजापुर,बालिका वर्ग में कनिका ब्लॉक भोजपुर से चैंपियन रहे। 100 मीटर में सूरज, इशिता प्रथम अरविंद, कीर्ति द्वितीय, 200 मीटर में अरविंद,कनिका प्रथम अलकमा,रहमती द्वितीय,400 मीटर में वासु,कनिका प्रथम आबूबखर, खुशबू द्वितीय 600 मीटर में शहरिन, जितेंद्र प्रथम, इरम, प्रिंस द्वितीय, गोला फेंक में शीतल, रजा प्रथम इकरा, आस मोहम्मद द्वितीय, डिस्कस थ्रो में शीतल, प्रिंस प्रथम, वंश, कनिका, अभिमन्यु द्वितीय, ऊंची कूद में सूरज, इकरा प्रथम, क्रश, अलीना द्वितीय, लंबी कूद में कनिका, सूरज प्रथम,पायल अलकमा द्वितीय, प्राथमिक स्तर बालक वर्ग खो-खो में नगर क्षेत्र प्रथम रजापुर, द्वितीय बालिका वर्ग में खो-खो में नगर क्षेत्र
प्रथम रजापुर, द्वितीय बालक वर्ग कबड्डी में भोजपुर प्रथम, मुरादनगर बालिका वर्ग में कबड्डी में मुरादनगर प्रथम, रजापुर द्वितीय जूनियर स्तर खो-खो में नगर क्षेत्र प्रथम भोजपुर, द्वितीय बालक वर्ग खो-खो में रजापुर प्रथम नगर क्षेत्र द्वितीय बालक वर्ग, कबड्डी में भोजपुर प्रथम, मुरादनगर द्वितीय, बालिका वर्ग कबड्डी में भोजपुर प्रथम मुरादनगर द्वितीय, योग प्रतियोगिता बालिका वर्ग में कंपोजिट विद्यालय करहेड़ा नगर क्षेत्र प्रथम रजापुर ब्लॉक द्वितीय, योग प्रतियोगिता बालक वर्ग में रजापुर प्रथम भोजपुर द्वितीय ब्लॉक एवं नगर क्षेत्र की स्काउट टीम से 250 बच्चों ने प्रतिभाग किया। जिसमें कब बुलबुल स्काउट गाइड की प्रतियोगिता कराई गई। सांस्कृतिक कार्यक्रमों में प्राथमिक विद्यालय कविनगर से सरस्वती वंदना, कंपोजिट विद्यालय डासना, प्राथमिक विद्यालय खोड़ा, प्राथमिक विद्यालय राजपुर,लोनी ने प्रस्तुति दी। रजापुर ब्लॉक के कंपोजिट विद्यालय मोरटी और प्राथमिक विद्यालय भिक्कनपुर के बच्चों ने बैंड की धुन पर सीडीओ का स्वागत किया। कार्यक्रम का सफल संचालन पूनम शर्मा ने किया।


















