-जीडीए के लेट आए 40 कर्मचारियों को दिखाया घर का रास्त, कारण बताओ नोटिस जारी
गाजियाबाद। ..और जब जीडीए उपाध्यक्ष अतुल वत्स ने 10:15 बजे दफ्तर के मेन गेट पर ताला लगवा दिया, कर्मचारी गेट से ही वापिस हो गए, कुछ ऐसा ही बुधवार को जीडीए में नजारा था। गाजियाबाद विकास प्राधिकरण (जीडीए) में सुबह 10 बजे दफ्तर में नहीं पहुंचने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों की अब खैर नहीं होगी।दरअसल,जीडीए कार्यालय में बुधवार को सुबह 10 बजे से पहले ही जीडीए उपाध्यक्ष अतुल वत्स अपने दफ्तर में पहुंच गए। लेकिन उस वक्त आधे से ज्यादा अधिकारी व कर्मचारी कार्यालय में उपस्थित नहीं हुए। इससे खफा हुए जीडीए उपाध्यक्ष ने कार्यालय के मेन गेट पर ताला लगवा दिया। जो कर्मचारी आने वाले थे।
वह वापिस भेज दिए गए। इसके बाद जीडीए उपाध्यक्ष ने सभागार में बुलाकर सभी को चेतावनी दी कि अगर कार्यालय में निर्धारित समय 10 बजे तक उपस्थित नहीं हुए तो उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। इसके बाद करीब 11 बजे फिर से सभी को वापिस बुलाया गया। जीडीए में बायोमेट्रिक मशीन पर हाजिरी लगाने को लेकर अब सख्ती बरती जा रही हैं। इसी क्रम में जीडीए उपाध्यक्ष ने लेट से दफ्तर आने वाले अधिकारियों व कर्मचारियों की हाजिरी चेक कराने के निर्देश दिए। इसमें 40 कर्मचारी अनुपस्थित मिले।
जीडीए उपाध्यक्ष के निर्देश पर इन सभी 40 कर्मचारियों को कारण बताओ नेाटिस जारी किया गया हैं। नोटिस का सही जवाब नहीं देने वाले कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई हो सकती हैं। जीडीए सचिव राजेश कुमार सिंह ने बताया कि देरी से पहुंचने वाले 40 कर्मचारियों में दो अवर अभियंता, सुपरवाइजर और लिपिक है। इन सभी के नाम रजिस्टर में दर्ज किए गए हैं। उनका एक दिन का वेतन काटा जाएगा।
















