Home गाज़ियाबाद इंदिरापुर में होगा फ्लावर शो का आयोजन वेस्ट से बनी आकृतियां होगी...
शुक्रवार को हॉर्टिकल्चर एंड फ्लोरीकल्चर सोसाइटी के पदाधिकारियों ने नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह के साथ मुलाकत की और नगर निगम द्वारा फ्लावर शो आयोजित करने का आग्रह किया। नगर आयुक्त ने आयोजन की स्वीकृति देते हुए उद्यान विभाग को इसको लेकर आवश्यक तैयारियां करने का निर्देश दिया है। फरवरी माह के अंतिम सप्ताह में इंदिरापुरम में फ्लावर शो का आयोजन होगा। फ्लावर शो का थीम वेस्ट से बेस्ट रहेगा। वेस्ट मैटेरियल से बनी कलाकृतियां और आकृतियां लोगों के आकर्षण का केंद्र बनेगी। इंदिरापुरम में फ्लावर्स शो के भव्य आयोजन के जरिये क्षेत्र को सुंदर, व्यवस्थित और स्वच्छ बनाने की भी तैयारी है। हर घर में प्लांटेशन को लेकर लोगों को जागरूक किया जाएगा।
उदय भूमि संवाददाता
गाजियाबाद। इस वर्ष फ्लावर शो का बड़े ही सुंदर और व्यवस्थित ढंग से आयोजन होगा। गाजियाबाद नगर निगम ने फ्लावर शो को लेकर तैयारियां शुरू कर दी है। नई थीम और भव्य आयोजन के साथ फ्लावर शो के जरिये लोगों को पर्यावरण के प्रति जागरूक किया जाएगा। शुक्रवार को हॉर्टिकल्चर एंड फ्लोरीकल्चर सोसाइटी के पदाधिकारियों ने नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह के साथ मुलाकत की और नगर निगम द्वारा फ्लावर शो आयोजित करने का आग्रह किया। नगर आयुक्त ने आयोजन की स्वीकृति देते हुए उद्यान विभाग को इसको लेकर आवश्यक तैयारियां करने का निर्देश दिया है। फरवरी माह के अंतिम सप्ताह में इंदिरापुरम में फ्लावर शो का आयोजन होगा।

गाजियाबाद नगर निगम इंदिरापुरम पर विशेष फोकस कर रहा है, इसी क्रम में गाजियाबाद नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक द्वारा फ्लावर शो का आयोजन भी इंदिरापुरम में करने का निर्देश दिया गया है। फ्लावर शो में विभिन्न संगठनों, जनप्रतिनिधियों एवं आरडब्ल्यूए की भी भागीदारी होगी। फ्लावर शो का थीम वेस्ट से बेस्ट रहेगा। वेस्ट मैटेरियल से बनी कलाकृतियां और आकृतियां लोगों के आकर्षण का केंद्र बनेगी। इंदिरापुरम में फ्लावर्स शो के भव्य आयोजन के जरिये क्षेत्र को सुंदर, व्यवस्थित और स्वच्छ बनाने की भी तैयारी है। हर घर में प्लांटेशन को लेकर लोगों को जागरूक किया जाएगा।
फरवरी माह के अंतिम सप्ताह में होने वाले तीन दिवसीय फ्लावर शो को लेकर हॉर्टिकल्चर फ्लोरीकल्चर सोसाइटी की अध्यक्ष रमा त्यागी त्यागी एवं संगठन के अन्य पदाधिकायों ने नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक से मुलाकात की और कार्य योजना पर चर्चा हुई। इंदिरापुरम नीति खंड के स्वर्ण जयंती पार्क में आयोजित होने वाले फ्लावर शो में पर्यावरण जागरूकता के लिए प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी। खाने पाने के स्टॉल भी पार्क में लगाये जाएंगे। रमा त्यागी ने बताया कि गाजियाबाद नगर निगम लगातार शहर हित में बेहतर कार्य कर रहा है। इस बार गाजियाबाद नगर निगम फ्लावर शो का आयोजन करेगा और हम सभी लोग इसमें भागीदार बनेंगे। फ्लावर शो में पर्यावरण जागरूकता हेतु कई प्रतियोगिताएं भी रखी जाएगी साथ ही कार्यक्रम में वर्कशॉप भी होगी जिससे होम कंपोस्टिंग, बाल्कनी गार्डन, ट्रे गार्डन, कचरा निस्तारण, ठोस अपशिष्ट प्रबंधन के बारे में जागरूक किया जाएगा।
प्रभारी उद्यान डॉ. अनुज सिंह ने बताया कि पूर्व में भी फ्लावर शो में गाजियाबाद नगर निगम अपनी विशेष भूमिका निभाता रहा है। इस बार गाजियाबाद नगर निगम द्वारा फ्लावर शो का आयोजन किया जा रहा है। फ्लावर शो के जरिये शहरवासियों को प्लांटेशन के प्रति जागरूक किया जाएगा। फ्लावर शो में मियावकी पद्धति से प्लांटेशन तथा घर में ही फूलों और सब्जियों को उगाने की पद्धति को भी सिखाया जाएगा। फ्लावर शो में कई सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित होंगे।