जीडीए वीसी अतुल वत्स ने उद्यमियों के साथ की बैठक

-औद्योगिक विकास व उद्योगों की चुनौतियों और संभावनाओं पर हुई चर्चा
-औद्योगिक कार्य के लिए चिह्नित भूमि का विवरण का किया प्रस्तुतिकरण

उदय भूमि
गाजियाबाद। जीडीए उपाध्यक्ष अतुल वत्स की अध्यक्षता में बुधवार को प्राधिकरण सभागार में उद्यमियों के साथ बैठक की। इस दौरान प्राधिकरण ने उद्यमियों को औद्योगिक कार्य के लिए चिह्नित भूमि का विस्तारपूर्वक विवरण का प्रस्तुतीकरण किया। फिर भू-उपयोग परिवर्तन के तरीके का प्रजेंटेशन भी दिया। ताकि उद्यमियों को इस बारे में पूरी जानकारी मिल सके। साथ ही नए मास्टर प्लान के विषय में बताते हुए नए औद्योगिक क्षेत्र की जानकारी भी दी। उद्यमियों को नक्शा पास कराने की प्रक्रिया से भी अवगत कराया। इसके पश्चात सभी उद्योगपतियों से उनकी समस्याएं व सुझाव भी मांगे। इस दौरान ऑल इंडिया मैन्युफैक्चर्स ऑर्गनाइजेशन के अध्यक्ष उपेंद्र गोयल ने कहा कि जीडीए क्षेत्र का जोनल प्लान बनाया जाए, ताकि उद्योग लगाने के लिए नक्शा पास कराना आसान हो। विकास शुल्क, फायर की एनओसी की आवश्यकता और इन्द्रप्रस्थ योजना के इंडस्ट्रियल पॉकेट तक रोड के निर्माण पर भी महत्वपूर्ण सुझाव दिए।

इसके साथ ही मास्टर प्लान के विषय में एवं उसके संबंधित भू-उपयोगो का भी विस्तार पूर्वक प्रस्तुतिकरण किया गया। तत्पश्चात उपाध्यक्ष द्वारा विभिन्न पहलुओं पर जैसे कि उद्योगों के लिए प्राधिकरण द्वारा मास्टर प्लान 2031 में जोड़े गए अन्य ग्रामों एवं क्षेत्रों के विषय में विस्तारपूर्वक सभी उद्यमियों को बताया। इसके अतिरिक्त नक्शा पास कराने की प्रक्रिया, कृषि भूमि को अकृषक बनाये जाने के बाद भी भू-उपयोग परिवर्तन कराना क्यो आवश्यक है? इसके बारे में भी सभी उद्यमियों को समझाया। इसके पश्चात सभी उद्योगपतियों से उनकी समस्याएं एवं सुझाव आमंत्रित किया गया, जिसमें उपेन्द्र गोयल द्वारा सुझाव दिया गया कि गाजियाबाद विकास क्षेत्र का जोनल प्लान बनाने की कार्यवाही की जाये जिससे इंडस्ट्री के लोगों को नक्शा पास कराने में आसानी हो।

विकास शुल्क, फायर की एनओसी की आवश्यकता एवं इन्द्रप्रस्थ योजना के इन्डस्ट्रीयल पॉकेट तक रोड के निर्माण पर भी महत्वपूर्ण सुझाव दिये गये। प्राधिकरण द्वारा प्रस्तावित लॉजिस्टिक पार्क का सभी उद्यमियों द्वारा सराहना की गई एवं उपाध्यक्ष द्वारा आश्वासन दिया गया कि लॉजिस्टिक पार्क के ले-आउट पर विस्तृत वार्ता पुन: उद्योगपतियों के साथ किया जायेगा। इसके अतिरिक्त सभी उद्यमियों द्वारा भी अपने-अपने सुझाव एवं समस्याओं को बताया गया, जिन्हे प्राधिकरण द्वारा नोट डाउन करते हुये आगामी बैठक से पूर्व निस्तारित करने का आश्वासन दिया गया। बैठक में ऑल इंडिया मैन्युफैक्चरिंग ऑर्गनाइजेशन के अध्यक्ष उपेन्द्र गोयल के साथ-साथ सुनील त्यागी, अध्यक्ष, दुहाई इण्डस्ट्रीज एरिया, हरिकिशन अग्रवाल, चेयरमैन एलयूबी,राज ढींगरा, चैयरमैन आईआईए मोदीनगर, प्रदीप कुमार गुप्ता, चेयरमैन एमएसएमईआईआईए, प्रेसिडेंट अतुल कुमार जैन, लोहा मंडी, गाजियाबाद, तथा अन्य कुल मिलाकर लगभग 35 उद्योग जगत के प्रतिष्ठित व्यक्तियों एवं औद्योगिक संगठनों के प्रतिनिधियों द्वारा प्रतिभाग किया गया।

अवैध कॉलोनी पर चला जीडीए का बुलडोजर
जीडीए जोन तीन में प्रवर्तन टीम ने ग्राम मटियाला पहुंची। जहां 3500 वर्ग मीटर क्षेत्रफल में विकसित की जा रही अवैध कॉलोनी में बुलडोजर चलाया। फिर शिवाय स्कूल के सामने करीब महेंद्र सिंह, सनी चौधीर द्वारा पांच हजार वर्ग मीटर क्षेत्र में विकसित की जा रही कॉलोनी में बुलडोजर चलाकर उसे पूरी तरह ध्वस्त कर दिया। यहां बनी दीवारों को तोड़ दिया। साथ ही खंभों को तोड़ दिया। इसके बाद चार बीघा क्षेत्र में प्रिंस चौधरी द्वारा विकसित की जा रही अवैध कॉलोनी को खोद दिया। इस दौरान जीडीए  टीम, सचल दस्ता और पुलिस बल मौजूद रहा।