-विभिन्न योजनाओं की 17 फरवरी को हिंदी भवन में होगी नीलामी
उदय भूमि
गाजियाबाद। गाजियाबाद विकास प्राधिकरण (जीडीए) की विभिन्न योजनाओं में रिक्त पड़े भूखंडों को खुली बोली के तहत नीलामी में बेचने के लिए तैयारी पूरी कर ली है। जीडीए की विभिन्न योजनाओं में आवासीय, व्यवसायिक, औद्योगिक भूखंड रिक्त हैं। इन्हेंं नीलामी में बेचने की तैयार कर ली है। इस बार जीडीए का फोकस दिल्ली और नोएडा से सटे क्षेत्र में रिक्त पड़े करीब 230 भूखंड बेचने पर है। इसके लिए 17 फरवरी को लोहिया नगर स्थित हिंदी भवन में नीलामी कराई जाएगी। इन रिक्त भूखंडों मेंं इंदिरापुरम, साहिबाबाद के सूर्यनगर ,ब्रिज विहार, तुलसी निकेतन, यूपी बॉर्डर चिकंबरपुर, मधुबन-बापूधाम,कोयल एन्क्लेव, वैशाली, कर्पूरीपुरम, स्वर्णजयंतीपुरम, प्रताप विहार,पटेलनगर, आंबेडकर रोड आदि योजनाओं में करीब 230 भूखंड रिक्त पड़े हैं।
इनके अलावा इंदिरापुरम विस्तार योजना के भी कुछ भूखंड नीलामी में रखे जाएंगे। इन सभी भूखंडों को नीलामी में बेचा जाएगा। इंदिरापुरम में 28 व्यवसायिक,19 आवासीय,17 दुकान समेत अन्य भूखंड शामिल किए गए है। इसके साथ ही सूर्यनगर,ब्रिज विहार,वैशाली,कोयल एन्क्लेव में भी 30 से अधिक आवासीय,व्यवसायिक व दुकानों के भूखंड हैं। इनके अलावा अन्य योजनाओं में भी रिक्त पड़े भूखंडों को नीलामी प्रक्रिया में शामिल किया गया है,इन भूखंडों को खरीदने के लिए बोलीदार बोली लगाकर खरीद सकते हैं। इसकी पूरी तैयारी जीडीए ने कर ली है। साथ ही इनके संबंधित जानकारी और ब्रोशर भी अपनी वेबसाइट पर अपलोड कर दिया है।
नीलामी में आवासीय,व्यावसायिक और औद्योगिक भूखंड शामिल किए हैं। इसके अलावा गु्रप हाउसिंग,कंवीनियेंट शॉपिंग भूखंड,सामुदायिक केंद्र,कियोस्क,अस्पताल, नर्सिंग होम,आर्ट गैलरी,दुकान,गु्रप हाउसिंग,पेट्रोल पंप,हॉल आदि के भूखंड भी है।जीडीए के अपर सचिव प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि जीडीए की विभिन्न योजनाओं में रिक्त भूखंड है। जीडीए के भूखंड खरीदने के लिए लोगों के लिए यह अच्छा मौका है। यह संपत्ति विभिन्न योजना में मौजूद है। इच्छुक लोग फॉर्म भरकर नीलामी प्रक्रिया में शामिल होकर अपनी पसंद के भूखंड खरीद सकते हैं।
















