उदय भूमि
गाजियाबाद। मधुबन-बापूधाम आवासीय योजना को सीधे दिल्ली-मेरठ मार्ग से जोड़ने के लिए मधुबन-बापूधाम योजना में रेलवे ट्रैक के ऊपर निर्माणाधीन रेलवे ओवर ब्रिज (आरओबी) का निर्माण कार्य तेजी से जारी है। जीडीए उपाध्यक्ष अतुल वत्स के निर्देश पर जीडीए द्वारा रेलवे विभाग ने लखनऊ आरडीएसओ द्वारा डिजाइन में किए गए संशोधन के बाद इसकी लागत 11.06 करोड़ रुपए की धनराशि को भी मंजूरी दे दी गई है।
जीडीए ने उक्त धनराशि पर विचार कर जीडीए बोर्ड बैठक में अनुमोदन के बाद रेलवे अधिकारियों से चर्चा कर इसे स्वीकृति प्रदान की। रेलवे विभाग द्वारा आरओबी के कॉमन पियर के निर्माण कार्य प्रगति पर है। इसके साथ ही आरओबी के निर्माण में बाधक बन रही 33 केवी बिजली लाइन शिफ्टिंग के कार्य पश्चिमांचल विद्युत वितरण निगम के अधिकारियों से समन्वय कर लाइन शिफ्टिंग का कार्य भी शुरू हो गया। जीडीए उपाध्यक्ष अतुल वत्स ने स्वयं मॉनिटरिंग करते हुए विद्युत विभाग से समन्वय कर शीघ्र ही अनुमोदन कराया गया। इसी क्रम में लाइन शिफ्टिंग का कार्य प्रारंभ कराया गया। यह कार्य शुक्रवार तक पूरा कर लिया जाएगा।
आरओबी के निर्माण में मुख्य बिंदु
1. सीधे मेरठ रोड से आवागमन:
मधुबन-बापूधाम आवासीय योजना में रेलवे ट्रैक के ऊपर निर्माण कराए जा रहे आरओबी का निर्माण होने से सीधे दिल्ली-मेरठ रोड से आवागमन हो सकेगा। मधुबन-बापूधाम योजना और आसपास की अन्य कॉलोनियों के निवासी सीधे मेरठ रोड तक आवागमन कर पाएंगे। रेलवे फाटक पर इंतजार करने की परेशानी खत्म होगी।
2. सुरक्षित और सुगम यात्रा:
स्थानीय निवासियों और छोटे वाहनों के लिए अंडरपास की व्यवस्था की जा रही है। वाहन रेलवे लाइन के नीचे से रैंप के माध्यम से आसानी से गुजर सकेंगे।
3. इंडस्ट्रियल पॉकेट की कनेक्टिविटी में सुधार:
मधुबन-बापूधाम योजना के इंडस्ट्रियल पॉकेट को पॉकेट-बी से जोड़ने के लिए सर्विस डक्ट का निर्माण भी किया जा रहा है। इससे उद्यमियों की आवश्यकताओं को पूरा किया जा सकेगा। इससे उद्यमियों की आवश्यकताओं को पूरा किया जा सकेगा।
4. सड़क निर्माण कार्य पूर्ण:
इंडस्ट्रियल पॉकेट में स्थगन आदेश समाप्त होने के बाद सड़क निर्माण कार्य पूरा हो चुका हैं।
5. तेजी से रैपिड रेल स्टेशन तक पहुंच:
मधुबन-बापूधाम योजना के अलावा आसपास की कॉलोनियों में रहने वाले लोगों को दुहाई स्थित नमो भारत ट्रेन के स्टेशन तक आसानी से और तेज गति से पहुंचने की सुविधा मिलेगी।

जीडीए उपाध्यक्ष
आरओबी का निर्माण पूरा होने के बाद क्षेत्र की कनेक्टिविटी को बेहतर बनाएगी बल्कि स्थानीय निवासियों और उद्योगों के लिए आर्थिक और सामाजिक लाभ भी प्रदान करेगी। मधुबन-बापूधाम आवासीय योजना में निर्माणाधीन आरओबी का निर्माण पूरा होने के बाद यहां की कनेक्टिविटी बेहतर होगी। इस आरओबी का निर्माण पूरा होने के बाद लाखों लोगों को फायदा मिलेगा। इसके साथ ही मधुबन-बापूधाम आवासीय योजना के अलावा आसपास की अन्य विभिन्न कॉलोनियों के लोग सीधे मेरठ रोड तक आवागमन कर सकेंगे। रेलवे फाटक पर ट्रेन आने की वजह से फाटक बंद होता है। इसलिए लोगों को इंतजार करना पड़ता था। आरओबी का निर्माण होने के बाद लोगों की यह परेशानी भी अब जल्द खत्म होगी। जीडीए द्वारा इस आरओबी का समयबद्ध तरीके से पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध है।
अतुल वत्स
जीडीए उपाध्यक्ष
















