- लापरवाही करने वाले बैंकर्स के साथ सप्ताह में दो बार करने के दिए निर्देश
- योजना की प्रगति संबंधित बैठक में उपस्थित ना होने वाले बैकर्स पर होगी सख्त कार्यवाही
गाजियाबाद। मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान योजना के तहत बैंक लोन से संबंधित आवेदन लंबित न रहे। बैंकों में लंबित और अस्वीकृत आवेदनों की आख्या रिपोर्ट दें। शुक्रवार को विकास भवन के दुर्गावती देवी सभागार में मुख्य विकास अधिकारी अभिनव गोपाल ने लीड बैंक मैनेजर बुद्धाराम एवं बैंकों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक करते हुए यह दिशा-निर्देश दिए।सीडीओ ने मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान योजना के अंतर्गत बैंकों को भेजे गए 985 आवेदनों की संबंधित जिला समन्वयकों के साथ बैंकवार समीक्षा की गई। बैंकों द्वारा स्वीकृत किए गए 326 आवेदनों पर प्रत्येक बैंक से ऋण वितरण की स्थिति के बारे में जानकारी ली गई।
सीडीओ ने सभी बैंकों से क्रमवार उनके स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोसिजर (एसओपी) से अवगत हुए बैंकर्स के बैंकों में लंबित एवं अस्वीकृत आवेदनों की आख्या रिपोर्ट प्रस्तुत करने के लिए निर्देशित किया। उन्होंने कहा कि जब आपकी एसओपी आपके अनुसार लगभग 14 से 21 दिनों में लोन डिस्वर्स कर देते है,तो आवेदन लंबित क्यों, डिस्बसिंग में देरी क्यों होती है। उन्होंने कहा कि उक्त योजना के संबंध में जिन बैंकर्स द्वारा लापरवाही बरती जा रही है। उनके साथ योजना की प्रगति के संबंध में सप्ताह में दो बार बैठक की जाएगी। इसके साथ ही योजना प्रगति मीटिंग में जो बैंकर्स उपस्थित नहीं होंगे। उनके खिलाफ सख्ती से त्वरित कार्रवाई की जाएगी।
जब कार्य हमें करना ही होता है तो हम कार्य के प्रति लापरवाही बरतते हुए लंबित क्यों रखते हैं।उन्होंने कहा कि शासन से निर्धारित लक्ष्यों की शत-प्रतिशत पूर्ति करना सुनिश्चित किया जाएं। बैठक के दौरान उपायुक्त जिला उद्योग एवं प्रोत्साहन श्रीनाथ पासवान ने बताया कि मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना मुख्यमंत्री की जनहित संबंधित महत्वाकांक्षी योजना है। आगामी 3 मार्च को लोन मेला आयोजित होना संभावित है। इसमें मुख्य अतिथि की उपस्थित में मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना के एक हजार आवेदकों के लोन वितरित किए जाने हैं। इसलिए सभी बैंकर्स प्राप्त आवेदनों को त्वरित कार्रवाई करते हुए स्वीकृत या अस्वीकृत करना सुनिश्चित करें। उन्होंने बताया कि उक्त योजना में सिविल स्कोर 670 तक मान्य है, आवदेक को 670 के सिविल स्कोर पर भी लोन दिया जा सकता है।

















