उदय भूमि
गाजियाबाद। शनिवार को दिल्ली विधानसभा के नतीजे आने के बाद भारतीय जनता पार्टी महानगर गाजियाबाद के कोषाध्यक्ष संजीव कुमार गुप्ता ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि, दिल्ली में पिछले ग्यारह वर्षों से आम आदमी पार्टी लगातार झूठ के सहारे एक अवसरवादी राजनीति कर रही थी। आप के सभी वादे दिल्ली वासियों के सामने झूठे पड़ते नजर आ रहे थे। जिसके कारण दिल्ली की जनता ने देश की राजधानी से आपदा को हटा दिया है। और देश दुनिया के हमारे लोकप्रिय नेता प्रधानमंत्री मोदी जी पर अपना भरोसा जताया है। और मोदी जी की गारंटी पर विश्वास किया है। अब दिल्ली में भी भाजपा की डबल इंजन की सरकार बिना भेदभाव के विकास को गति देते हुए।
लोगों की मूलभूत जरूरतों को भी पूरा करेगी। उन्होंने कहा केजरीवाल शराब के कारण बदनाम हुए और उन्होंने दिल्ली की जनता का विश्वास खो दिया। दिल्ली की जनता ने झूठ, धोखे और भ्रष्टाचार के ‘शीश महल को नेस्तनाबूद कर दिल्ली को ‘आप-दा मुक्त करने का काम किया है दिल्ली ने वादाखिलाफी करने वालों को ऐसा सबक सिखाया है, जो देशभर में जनता के साथ झूठे वादे करने वालों के लिए मिसाल बनेगा। यह दिल्ली में विकास और विश्वास के एक नए युग का आरंभ है। उन्होंने कहा कि दिल्लीवासियों ने बता दिया कि जनता को बार-बार झूठे वादों से गुमराह नहीं किया जा सकता। जनता ने अपने वोट से गंदी यमुना, पीने का गंदा पानी, टूटी सड़कें, ओवरफ्लो होते सीवरों और हर गली में खुले शराब के ठेकों का जवाब दिया है।
















