उदय भूमि
गाजियाबाद। शहर में लगने वाले साप्ताहिक बाजारों को नगर निगम की व्यवस्थित करेगा। नगर निगम भी नहीं चाहता है कि पैंठ बाजारों की वजह से जाम रहे। यह कहना है महापौर सुनीता दयाल का। महापौर ने कहा कि पैंठ बाजार में गाजियाबाद वासियों को ही प्राथमिकता मिलेेगी। उन्होंने कहा कि पैंठ बाजार को लेकर शहर के सभी लोग चिंचित है। नगर निगम से आस लगाकर भी बैठे हैं। महापौर का कहना है कि पैंठ बाजारों के लगने से लोगों के आने-जाने का रास्ता बंद हो जाता है। स्थानीय लोग बीमारी के दौरान भी अपने घर से अस्पताल तक नहीं जा पाते। इस व्यवस्था को सुचारू करने के लिए पुलिस कमिश्नर अजय कुमार मिश्र भी कार्य कर रहे है।
नगर निगम भी चाहता है कि सड़कों पर जाम न लगे। इसलिए पैंठ बाजारों को व्यवस्थित करना है। जिससे स्थानीय लोगों की बड़ी समस्या का समाधान होगा और बाजार के लोगों का रोजगार भी प्रभावित नहीं होगा। महापौर ने कहा कि नगर निगम के अधिकारियों के साथ बैठक कर जल्द ही इसका समाधान किया जाएगा।। लेकिन प्राथमिकता गाजियाबाद के शहरवासियों को दी जाएगी। पैंठ बाजार को लेकर नगर निगम द्वारा जल्द ही पैंठ बाजारों एवं साप्ताहिक बाजारों के लिए कार्य पूर्ण कर व्यवस्थित किया जाएगा। इस मामले में नगर आयुक्त सहित सभी अधिकारियों के साथ बैठक कर कार्रवाई अमल में लाई जाए। किसी का रोजगार भी प्रभावित नहीं होने दिया जाएगा।
















