चीफ सेक्रेट्री मनोज सिंह ने किया स्वच्छ मोहल्ला स्क्वाड व My GNN पोर्टल का शुभारंभ

• स्वच्छ मोहल्ला स्क्वाड ,गाजियाबाद नगर निगम के पायलट प्रोजेक्ट को अपनाएगा प्रदेश: मनोज सिंह
• माय जीएनएन पोर्टल से निगम की कार्यशैली में आएगा अनूठा बदलाव: मंडलायुक्त
• प्रदेश का पहला निगम जो प्लास्टिक कचरे से कर रहा आय: महापौर
• जीएनएन पोर्टल में मिलेगी गृहकर एवं नाम बदलवाने सहित सभी सुविधाएं: नगर आयुक्त

उदय भूमि
गाजियाबाद। हर घर स्वच्छता पहुंचाने के लिए नगर निगम सफलता की ऊंचाइयों को छू रहा है। हर घर स्वच्छता को लेकर स्कूलों में स्वच्छ मोहल्ला स्क्वाड का शुभारंभ किया जा रहा है। लोहिया नगर स्थित हिन्दी भवन में शनिवार को गाजियाबाद नगर निगम द्वारा आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह द्वारा ‘स्वच्छ मोहल्ला स्क्वायड और ‘माए जीएनएन पोर्टल लांच किया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य सचिव मनोज सिंह, महापौर सुनीता दयाल, मंडलायुक्त ऋषिकेश भास्कर यशोद, डीएम दीपक मीणा, जीडीए वीसी अतुल वत्स, नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक, चिंतन संस्था की निदेशक भारती चतुर्वेदी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। इसके उपरांत महापौर ने मुख्य अतिथि बोनसाई प्लांट देकर स्वागत किया। इसके उपरांत मोहल्ला स्वच्छता स्कवायड पुस्तक, अतिथियों द्वारा लांच की गई तो वहीं जीएनएन पोर्टल का मुख्य सचिव द्वारा रिमोट का बटन दबाकर शुभारंभ किया गया।

मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह ने इस पहल के लिए महापौर व नगरायुक्त की सराहना करते हुए कहा कि स्वच्छता और नैतिकता जीवन का अभिन्न अंग हैं। इसकी शुरुआत बचपन में ही हो सकती है। मुख्य सचिव ने जापान का उदाहरण देकर समझाया कि वहां बचपन में यही शिक्षा दी जाती है, हमको भी यही करना है। इसलिए हमे अपने बच्चों को शुरुआत से ही स्वच्छता के प्रति जागरूक करना होगा। मुख्य सचिव द्वारा मैकेनाइज्ड रोड स्वीपिंग मशीन का शुभारंभ किया गया। वायु गुणवत्ता सुधार को लेकर उक्त विकल द्वारा पीएम 2.5, पीएम 2.10 जो कि प्रदूषण के घटक है को भी नियंत्रित किया जा सकेगा।

शहर वासियों को लाभ मिलेगा, गाजियाबाद नगर निगम वायु गुणवत्ता सुधार को लेकर लगातार प्रयासरत है। मैकेनाइज्ड रोड स्वीपिंग मशीन के इस्तेमाल से प्रयास किया जाएगा। गाजियाबाद नगर निगम द्वारा विद्यार्थियों को सिखाए गए स्वच्छता के पाठ की प्रशंसा भी की। ठोस अपशिष्ट प्रबंधन एवं प्लास्टिक बहिष्कार के बारे में विद्यार्थियों में संपूर्ण जानकारी के लिए विशेष रूप से स्वच्छता का पाठ पढ़ना सराहनीय है। नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक ने पुस्तक के बारे में बताया कि इसके जरिए हम बच्चों को स्वच्छता के बारे में जानकारी दे सकेंगे ताकि आगे चलकर वह इसे अंगीकार कर, देश को स्वच्छ बनाने में योगदान दें। वहीं जीएनएन पोर्टल के जरिए अब निगम का सभी काम विशेषकर टैक्स बिल जैसे कार्य ऑनलाइन हो सकेंगे।

शहर हित में पोर्टल लाभकारी सिद्ध होगा। शहर वासियों के साथ-साथ निगम अधिकारियों को भी कार्य करने में सरलता मिलेगी। लोग पोर्टल से ही हाउस टैक्स में नाम बदलना (नामांतरण) सकेंगे। ऑनलाइन आवेदन करने के साथ उस कार्य का स्टेटस भी जान सकेंगे। प्रॉपर्टी टैक्स का लेजर और पुरानी रसीद ऑनलाइन मिल जाएगी। किसी भी बिल को लगाने के लिए ठेकेदारों को निगम के विभागों में चक्कर काटने की आवश्यकता नहीं होगी।  इसके माध्यम से पायलट प्रोजेक्ट के रूप में 50 सरकारी और 50 प्राइवेट स्कूलों में स्वच्छता की पाठशाला का आयोजन भी हुआ है।

साथ ही स्कूल मैनेजमेंट अध्यापकों को भी चिंतन ग्रुप द्वारा प्रशिक्षण दिया गया। मंडलायुक्त ऋषिकेश भास्कर यशोद ने कहा कि यह एक ऐसी पहल है जिससे नगर निगम के कार्य में पारदर्शिता आएगी। वहीं पोर्टल के जरिए निगम आम जन के पास पहुचेंगा। स्वच्छता स्कवायड को लेकर मंडलायुक्त ने कहा कि इस पहल से हम एक बच्चे को भविष्य का जिम्मेदार नागरिक बना सकेंगे। महापौर सुनीता दयाल ने कहा कि हम विदेशों में सफाई की बात करते हैं। लेकिन अपने देश में गंदगी से बुरा हाल था। वर्ष 2014 में पीएम मोदी ने इस अभियान की शुरुआत की थी, जो देश में मिशन बन गया है। यह पहला निगम है जो प्लास्टिक कचरे से अर्निंग कर रहा है। इसी क्रम में सीवर सफाई व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के लिए फेसल स्लज एंड सेप्टेज मैनेजमेंट व्हीकल का भी शुभारंभ किया गया।

कुशल नेतृत्व में गाजियाबाद नगर निगम के भव्य आयोजन पर पार्षदों द्वारा भी नगर आयुक्त की प्लानिंग को सरहाया गया। इस मौके पर अपर नगर आयुक्त अरुण कुमार यादव, अपर नगर आयुक्त अवनेंद्र कुमार, चीफ इंजीनियर एनके चौधरी, मुख्य कर निर्धारण अधिकारी डॉ. संजीव सिन्हा, उद्यान प्रभारी डॉ. अनुज कुमार सिंह, नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मिथिलेश कुमार सिंह, जीएम जलकल केपी आनंद, एमएनएलपी विवेक सिंह, ऑडिटर विमलेश सिंह, ऑडिटर रोहताश शुक्ला, एएओ जेपी सिंह, अधिशासी अभियंता देशराज सिंह, जोनल प्रभारी सुनील राय, विवेक त्रिपाठी, डीसीपी सिटी राजेश कुमार, स्वच्छ भारत मिशन की टीम, चीफ वार्डन सिविल ललित जायसवाल, सुभाष गर्ग, जीपी अग्रवाल, एचडीएफसी बैंक से अक्षय कुमार दीक्षित जोनल हेड, आशीष भाटिया और अनिमेष उपस्थित रहे। मंच का संचालन पूनम शर्मा द्वारा किया गया।