म्युनिसिपल कमिश्रर की नई पहल उद्यमियों के साथ की बैठक
गाजियाबाद। जिले में अब उद्यमियों की मदद से नगर निगम सड़कों का सौंदर्यीकरण, कूड़े का निस्तारण और ग्रीन बैल्ट बेहतर तरीके से विकसित करेगा। उद्यमियों की समस्याओं का प्रमुखता के साथ निराकरण भी किया जाएगा। अभी तक उद्योग बंधुओं की प्रत्येक बैठक जिलाधिकारी की अध्यक्षता में होती हैं। जिसके उद्यमी अपनी समस्याओं को उठाते हैं। समाने आई समस्याओं को प्रशासन की ओर से नगर निगम को पत्र लिखकर दूर करने के लिए कहा जाता है। लेकिन म्युनिसिपल कमिश्रर महेंद्र सिंह तंवर ने नई पहल करते हुए उद्यमियों के साथ बैठक की और उनकी समस्याओं को सुनकर संबधित अधिकारियों को निराकरण करने के निर्देश दिए। 
शुक्रवार को नगर निगम सभागार में म्युनिसिपल कमिश्रर महेंद्र सिंह तंवर ने साहिबाबाद साईट-4 औद्योगिक क्षेत्र में उद्यमियों की समस्याओं को लेकर कविनगर, बुलंदशहर रोड, उद्योग कुंज, साहिबाबाद, राजेंद्र नगर इंडस्ट्री एरिया के उद्यमियों एवं एसोसिएशन पदाधिकारियों के साथ महत्वपूर्ण बैठक की। बैठक में साहिबाबाद औद्योगिक क्षेत्र में उद्यमियों ने सभी फैक्ट्री के सामने ग्रीन बैल्ट पर अतिक्रमण की समस्या का निस्तारण करने की मांग की। 
म्युनिसिपल कमिश्रर महेंद्र सिंह तंवर ने बताया कि बैठक में साहिबाबाद औद्योगिक क्षेत्र एसोसिएशन और नगर निगम के अधिकारियों की एक समिति गठित करने का निर्णय लिया गया। समिति निर्धारित डिजाइन तैयार कर पूरे क्षेत्र का सौंदर्यीकरण कराया जाएगा। औद्योगिक इकाईयों के सामने ग्रीन बैल्ट एवं खाली पड़ी भूमि पर सौंदर्यीकरण का व्यय स्वयं उद्यमियों द्वारा वहन किया जाएगा। सड़कों से अतिक्रमण हटाने से लेकर सौंदर्यींकरण, पथ प्रकाश व्यवस्था नगर निगम द्वारा सुनिश्चित की जाएगी। उद्यमियों के साथ बैठक करते हुए उनकी समस्याओं का म्युनिसिपल कमिश्रर ने निस्तारण बेहतर तरीके से करने के लिए निर्णय लिया। उद्यमी की समस्याओं को लेकर अभी तक उद्योग बंधुओ की प्रत्येक बैठक जिलाधिकारी की अध्यक्षता में होती है। इसके बाद उद्यमी की समस्याओं से संबधित पत्र प्रशासन की ओर से नगर निगम को लिखा जाता है। लेकिन म्युनिसिपल कमिश्रर ने नई पहल की है, जिसमें उद्यमियों के साथ बैठक कर उनकी समस्या का निस्तारण किया जाएगा। म्युनिसिपल कमिश्रर महेंद्र सिंह तंवर ने बताया कि उद्यमियों की मदद से जिले में सड़कों का सौंदर्यीकरण, कूड़े का निस्तारण और ग्रीन बैल्ट बेहतर तरीके से विकसित किया जाएगा। उद्यमियों को साथ लेकर क्षेत्र में ग्रीन बैल्ट से लेकर सौंदर्यीकरण समेत आदि कार्य किए जाएंगे। वहीं, नगर निगम की हिस्सेदारी से उद्यमियों के साथ मिलकर एक एजेंसी को कांट्रेक्ट दिया जाएगा। ताकि कंपनी कूड़ा उठाए और कूड़े का सैग्रीगेशन करने के बाद इससे बनने वाले प्रोडक्ट में 20 प्रतिशत का हिस्सा इंडस्ट्रीज को दिए जाएंगे। सौर ऊर्जा मार्ग पर उद्यमियों से सौंदर्यीकरण करने के अलावा कोई नई योजना प्लान की जाएगी। ताकि मार्ग का बेहतर तरीके से इस्तेमाल हो सके। बैठक में अपर नगर आयुक्त प्रमोद कुमार,वसुंधरा जोनल प्रभारी सुनील कुमार राय, कविनगर जोनल प्रभारी हरिकृष्ण गुप्ता, अधिशासी अभियंता जल योगेंद्र यादव, एसोसिएशन के चेयरमैन राजेेंद्र शर्मा, कविनगर औद्योगिक क्षेत्र एसोसिएशन के अध्यक्ष अरूण शर्मा, दिनेश मित्तल, मुकेश गुप्ता आदि पदाधिकारी शामिल रहें।















