नेहरु वर्ल्ड स्कूल के 23 विद्यार्थियों ने जेईई मेन में लहराया परचम

  • जेईई मेन में शानदार प्रदर्शन कर चमके शहर के मेधावी

उदय भूमि

गाजियाबाद। शास्त्री नगर स्थित नेहरु वर्ल्ड स्कूल के प्रतिभाशाली छात्र-छात्राओं ने जेईई मेन परीक्षा में शानदार प्रदर्शन कर स्कूल और क्षेत्र का नाम रोशन किया है। परीक्षा में सक्षम गर्ग 99.99 प्रतिशत, अराध्य अग्रवाल ने 99.85, क्रियांश गर्ग ने 99.82 और मानव यादव ने 99.52, ओजस सचदेवा ने 99.23, दिव्यांश श्रीवास्तव ने 99.03, वेदास्त मिश्रा ने 98.78, वात्सल्य श्रीवास्तव ने 98.72, पार्थ गोयल ने 98.53, प्रथित द्विवेदी ने 98.40, गर्व गुप्ता ने 98.33, मधुश्रेया ने 97.99, नौवेश कौशिक ने 96.03, मोहित भारद्वाज ने 95.07, निकुंज भारद्वाज ने 95.06, आरव मलिक ने 95, प्रगति सिंघल ने 94.56, विवान श्रीवास्तव ने 94.02 औजस्व पटेरिया ने 93.48, समिक स्वरुप बिस्वल ने 91.79, धु्रव मित्तल ने 91.75, सुवान गुप्ता ने 91.68, सिद्धी बंसल ने 91.06 प्रतिशत अर्जित कर अपने अभूतपूर्व परिश्रम और प्रतिभा का परिचय दिया।

स्कूल के इन छात्राओं व छात्र ने जेईई मेन परीक्षा में भाग लिया था जिसका परीक्षा परिणाम एनटीए द्वारा मंगलवार की रात परीक्षा परिणाम जारी किया। इस परीक्षा को उक्त छात्र व छात्राओं ना सिफ अच्छे अंको से पास किया, साथ कक्षा 12 की परिक्षा की तैयारी को भी साबित किया कि किस प्रकार से वह अपनी प्रतिभा को अच्छे परिणाम मे अपनी मेहनत के बल पर बदलने का हौसला रखते है। विद्यालय प्रबंधन ने इस उपलब्धि पर गहरा हर्ष व्यक्त किया और छात्राओं को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। कुल परीक्षा परिणाम में 23 छात्रों ने 99.99 से 90.00 परसेंटाइल के बीच अंक प्राप्त किए, जो विद्यालय, विद्यार्थियों व अभिभावकों के लिए हर्ष का विषय है। अब अगली परीक्षा जेईई मेंस अप्रैल में होगी जिसमें एक बार फिर छात्रों को अपना दम दिखाना होगा। नेहरु वर्ल्ड स्कूल गाजियाबाद का विद्यालय प्रबंधन, निदेशक अरुणाभ सिंह, एग्जीक्यूटिव हैड़ सुजैन होम्स व अध्यापक वर्ग सभी अपनी शुभकामनाएं छात्रों व उनके अभिभावकों को देते है ताकि वे अपनी भविष्य की परीक्षा में भी सफलता प्राप्त कर सकें। स्कूल में विद्यार्थियों को दिए गए बेहतर शैक्षणिक वातावरण का ही परिणाम है कि विद्यार्थी हर क्षेत्र में निरंतर बेहतर प्रदर्शन कर रहे हैं। विद्यालय विद्यार्थियों को एक सशक्त, सुरक्षित व सफल भविष्य प्रदान करने के लिए हमेशा प्रयासरत रहता है।