• बकायेदारों पर नगर निगम की सख्ती, जरूरत पड़ने पर होगी सीलिंग कार्रवाई
• करदाताओं की सहूलियत के लिए पांच जोनों में आज लगाए जाएंगे 12 विशेष कैंप
• नगर आयुक्त के निर्देश पर वसूली अभियान तेज, अधिकारियों को दिए कड़े निर्देश
उदय भूमि
गाजियाबाद। नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक की कार्य योजना के तहत हाउस टैक्स वसूली में तेजी ला रहा है। इसी क्रम में आज यानी रविवार को शहर के विभिन्न क्षेत्रों में 12 विशेष कैंप लगाए जाएंगे, जिससे करदाताओं को सहूलियत मिल सके। नगर निगम हाउस टैक्स वसूली को लेकर सख्त रुख अपनाए हुए है। इसी क्रम में शनिवार को अपने कार्यालय में अपर नगर आयुक्त अवनींद्र कुमार ने संबंधित अधिकारियों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक की। बैठक में उन्होंने वसूली अभियान को गति देने और बकाया 18 करोड़ रुपये जल्द से जल्द जमा कराने के निर्देश दिए। अपर नगर आयुक्त ने स्पष्ट किया कि जो संपत्ति मालिक समय पर टैक्स जमा नहीं करेंगे, उनकी संपत्तियों को सील करने की कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने सभी जोनल प्रभारियों को वसूली अभियान में तेजी लाने और करदाताओं को प्रोत्साहित करने के निर्देश दिए। बैठक में बताया गया कि करदाताओं की सहूलियत के लिए रविवार को शहर के पांचों जोनों में 12 विशेष कैंप लगाए जाएंगे। इन कैंपों में लोग आसानी से अपना टैक्स जमा कर सकेंगे।
नगर निगम की टीम टैक्स वसूली में तेजी लाने के लिए लगातार मॉनिटरिंग कर रही है। अपर नगर आयुक्त अवनींद्र ने अधिकारियों के साथ बैठक कर वसूली अभियान को तेज करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि बकाया 18 करोड़ रुपये की वसूली जल्द पूरी करने के लिए कड़ी मेहनत की जाए और जरूरत पडऩे पर सीलिंग की कार्रवाई भी की जाए। इस बैठक में मुख्य कर निर्धारण अधिकारी डॉ. संजीव सिन्हा, सुनील राय सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। सभी को निर्देश दिया गया कि वे फील्ड में रहकर वसूली की निगरानी करें और सुनिश्चित करें कि अधिक से अधिक करदाता समय पर टैक्स जमा करें।
अपर नगर आयुक्त अवनींद्र कुमार ने बताया नगर निगम हाउस टैक्स वसूली अभियान को तेजी से आगे बढ़ा रहा है। करदाताओं की सुविधा के लिए विशेष कैंप लगाए जा रहे हैं, ताकि लोग आसानी से अपना टैक्स जमा कर सकें। जो लोग समय पर भुगतान नहीं करेंगे, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी, जिसमें जरूरत पडऩे पर सीलिंग की कार्यवाही भी शामिल होगी। हमारा लक्ष्य जल्द से जल्द बकाया 18 करोड़ रुपये की वसूली पूरी करना है।
मुख्य कर निर्धारण अधिकारी डॉ. संजीव सिन्हा ने बताया नगर निगम करदाताओं की सहूलियत के लिए हर संभव प्रयास कर रहा है। हाउस टैक्स वसूली के लिए विशेष कैंपों का आयोजन किया जा रहा है, जिससे लोग बिना किसी परेशानी के अपना टैक्स जमा कर सकें। हम सभी करदाताओं से अपील करते हैं कि वे समय पर अपना टैक्स जमा करें, ताकि नगर निगम की सेवाओं को और बेहतर बनाया जा सके। बकायादारों के खिलाफ आवश्यकतानुसार सख्त कार्रवाई भी की जाएगी।
इन इलाकों में लगेंगे कैंप:
1- मोहन नगर जोन – शहीद नगर जयपाल चौक, जेपी एनक्लेव
2- विजयनगर जोन – क्रॉसिंग रिपब्लिक जीएस-7 क्लब हाउस, आदर्श कॉलोनी बिहारीपुरा, गुलाबी टंकी सेक्टर-11
3- सिटी जोन – रेजिडेंसी राज नगर सोसायटी, हरबंस नगर
4- वसुंधरा जोन – शक्ति खंड, पारस नाथ वैभव खंड, आदित्य मेगा सिटी, अम्रपाली विलेज
5- कवि नगर जोन – अवंतिका श्रीओन सोसाइटी

















