भाजपा क्षेत्रीय उपाध्यक्ष मानसिंह गोस्वामी ने कहा किसानों को भड़काकर कांग्रेस कर रही है राजनीति

गाजियाबाद। देश के अन्नदाता नाराज नही है, उन्हें सिर्फ भडकाया जा रहा है। सरकार किसानों से जुड़े तीन बिल लेकर आई जिसे आजाद भारत का सबसे बड़ा कषि सुधार है। इससे किसान मंडियों, बिचौलियों के चंगुल से आजाद होगा और आत्मनिर्भर होगा। मतलब अब किसान कहीं भी किसी को भी अपनी तय कीमत पर अपनी पैदावार बेच सकतें हैं। उनके लिए सरकारी मंडियों में ही अपनी उपज बेचने की शर्त हटा दी गई है, नया कृषि कानून राजनीति करने का मुद्दा नहीं, भाजपा किसानों की दोगुनी आय के लिये प्रतिबद्ध हैं। यह बातें
भाजपा पश्चिमी उत्तर प्रदेश के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष मानसिंह गोस्वामी ने कही। विपक्ष पर प्रहार करते हुए क्षेत्रीय उपाध्यक्ष मानसिंह गोस्वामी ने कहा कि विपक्ष भोले-भाले किसानों को बहका कर स्तर हीन राजनीति कर रहा है। जिसके लिए देश की जनता विपक्ष को कभी माफ नहीं करेगी। आज पूरे देश में मोदी सरकार की नीतियों का फायदा जन जन तक पहुंच रहा है। ऐसे में मोदी सरकार ने किसानों के लिए ऐतिहासिक बिल पास किया है। जिससे अब अन्नदाता निर्णायक भूमिका है। जहां बिल लागू होने के बाद किसानों की आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। क्योंकि गत 70 साल में विपक्ष ने किसान को गुलाम बनाने का काम किया है और अब ऐतिहासिक दिन के लागू होने पर पूरी तरह से विपक्ष बौखला गया है। ऐसे में विपक्ष किसानों को बहला-फुसलाकर भ्रम की स्थिति पैदा कर रहा है और उन्हें राजनीतिक तौर पर इस्तेमाल कर रहा है। उन्होंने कहा कि अधिकतर पंजाब में कांग्रेसी विभिन्न मंडियों में कमीशन एजेंट एवं बिचौलियों की भूमिका में है। जिनको जबरदस्त नुकसान पहुंचने वाला है अब तक किसानों के हिस्से का लाभ लूटते थे लेकिन बिल के लागू होने के बाद उनके अवैध धंधे बंद हो जाएंगे। बस इसी वजह से उन्होंने किसानों के बीच भ्रम की स्थिति पैदा कर दी है। वही महानगर कोषाध्यक्ष संजीव गुप्ता का कहना है कि जिस तरह से कांग्रेस मोदी सरकार के हर कदम का विरोध कर रही है। वहां देख कर ऐसा लगता है कि विपक्षी दलों में सोचने की शक्ति खत्म हो चुकी है। अन्नदाता को मजबूत बनाने का काम हर देशवासी के लिए गर्व का क्षण है लेकिन कांग्रेस एवं अन्य विपक्षी दल इस मामले में भी झूठ मक्कारी और स्वार्थ का षड्यंत्र रच रहे हैं। मोदी सरकार का फैसला किसानों के लिए वरदान है और निश्चित रूप से इसका लाभ किसानों की आर्थिक स्थिति को सुदृढ़ बनाने में नजर आएगा। ऐसे लोगों को देश पहचान चुका है इसीलिए हर चुनाव में विपक्ष को जनता कड़ा सबक सिखाने का काम कर रही है। कांग्रेस किसानों के नाम पर राजनीति करने और भावनाएं भड़काने का काम काम कर रही है। मोदी सरकार का उद्देश्य किसानों को उनकी उपज बेचने के असीमित विकल्प उपलब्ध कराना है। इससे किसान अपनी मनपसंद जगह और रेट पर किसी को भी अपनी फसल बेच सकता है।