हिंडन एयरपोर्ट से गोवा के लिए पहली फ्लाइट ने भरी उड़ान ,सांसद पहुंचे

केंद्रीय उड्डयन मंत्री राममोहन नायडू किंजारापु ने फ्लाइट को दिखाई हरी झंडी

गाजियाबाद। हिंडन एयरपोर्ट सिविल टर्मिनल से गोवा के लिए पहली फ्लाइट शनिवार को टेक ऑफ हो गई। केंद्रीय उड्डयन मंत्री राममोहन नायडू किंजारापु ने शनिवार को हिंडन एयरपोर्ट सिविल टर्मिनल पर गोवा जाने वाली पहली फ्लाइट को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान गाजियाबाद के सांसद अतुल गर्ग,विधायक अजितपाल त्यागी,विधायक नंदकिशोर गूर्जर,विधायक संजीव शर्मा समेत गाजियाबाद के 73 लोग पहली फ्लाइट से गोवा के लिए रवाना हुए। केंद्रीय मंत्री राममोहन नायडू किंजारापु ने कहा कि हिंडन से अन्य शहरों के लिए बेहतर कनेक्टिविटी की जाएगी। उन्होंने बताया कि उत्तर प्रदेश के प्रयागराज, लखनऊ,अयोध्या,वाराणसी के लिए भी उड़ान सेवा शुरू की जाएगी। जेवर एयरपोर्ट अपै्रल से शुरू करने की पूरी योजना है।

हिंडन से 180 सीटर हवाई जहाज जाएंगे। शनिवार को गोवा और कोलकाता के लिए हवाई उड़ान शुरू हुई हैं। रविवार यानि कि आज से बेंगलुरू के लिए भी हवाई उड़ान शुरू होंगी। 22 मार्च से हिंडन एयरपोर्ट सिविल टर्मिनल से जम्मू और चेन्नई के लिए भी फ्लाइट शुरू होंगी। 22 मार्च से ही बेंगलुरू के लिए दिन में दो फ्लाइट शुरू होंंगी। एयरपोर्ट प्राधिकरण के निदेशक उमेश यादव ने बताया कि पहली बार यहां से व्यावसायिक विमान उड़ान भरेगा,जिसे लेकर सुरक्षाकर्मियों की संख्या भी बढ़ाई जा रही है। वहीं,22 मार्च से जम्मू ,चेन्नई और बेंगलुरू के लिए दिन में दूसरी उड़ान भी शुरू होने जा रही है। इसके लिए पुख्ता इंतजाम किए जा रहे हैं। गोवा जाने वाली फ्लाइट में भाजपा सांसद अतुल गर्ग ने भाजपा कार्यकर्ता समेत 73 लोगों के लिए फ्लाइट में सवार हुए। इन्होंने तीन दिन का टूर बनाया था।

केंद्रीय मंत्री ने दीप प्रज्जवलित कर उड़ान को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस फ्लाइट में सांसद के अलावा विधायक और सांसद प्रतिनिधि राजेंद्र मित्तल,समर कूल के चेयरमैन संजीव कुमार गुप्ता,पिलखुआ के चेयरमैन विभु बंसल,निशांत सिसोदिया,संजीव मित्तल,गुलशन भांवरी,विपिन गोयल,चेतन शर्मा,महिम गुप्ता, उमेश राणा,पार्षद उदित मोहन,अनुज मित्तल आदि फ्लाइट में शामिल हुए।