- नगरायुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक ने प्रेजेंटेशन दिया
उदय भूमि संवाददाता
गाजियाबाद। थ्रीआर और सर्कुलर इकोनॉमी पर जयपुर में आयोजित 40 देशों की कार्यशाला में गाजियाबाद नगर निगम ने भी प्रतिभाग किया। कार्यशाला में स्वच्छ मोहल्ला स्क्वाड टीएसटीपी, प्लांटेशन के लिए मियावाकी पद्धति व ठोस अपशिष्ट प्रबंधन आदि पर नगरायुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक ने प्रेजेंटेशन दिया। प्रेजेंटेशन को काफी सराहा गया। इस दौरान वेस्ट टू वैल्यू पर विभिन्न प्रदर्शनी में नगर निगम ने महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की। थ्रीआर और सर्कुलर इकोनॉमी को लेकर राजस्थान इंटरनेशनल सेंटर जयपुर में एशिया तथा पेसिफिक क्षेत्र की यह कार्यशाला हुई। कार्यशाला का मुख्य विषय एशिया तथा पैसिफिक क्षेत्र का सतत विकास तथा लक्ष्य का कार्बन तटस्थता की दिशा में निर्माण करना रहा। इस दरम्यान नगरायुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक ने थ्रीआर और सर्कुलर इकोनॉमी के लिए लगाई गई विभिन्न प्रदर्शन का अवलोकन किया।
उन्होंने गाजियाबाद नगर निगम द्वारा किए जा रहे कार्यों की भी चर्चा की, जिसमें नगरायुक्त मलिक द्वारा स्वच्छ मोहल्ला स्क्वाड, ग्रीन म्युनिसिपल बॉन्ड प्रोजेक्ट, म्यूजिकल स्क्वायर वेस्ट से बेस्ट मुहिम, सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट व अन्य प्रोजेक्ट पर प्रेजेंटेशन भी दी जाएगी। नगरायुक्त मलिक ने देशभर में थ्रीआर और सर्कुलर इकोनॉमी के लिए महत्वपूर्ण कार्यों के बारे में जानकारी भी ली गई, जिनके माध्यम से थ्रीआर और सर्कुलर इकोनॉमी के नवाचारों और समाधानों का प्रदर्शन किया गया। इस मौके पर अपर नगर आयुक्त अवनींद्र कुमार भी मौजूद रहेl थ्रीआर और सर्कुलर इकोनॉमी की 3 दिवसीय कार्यशाला मे भारत के साथ-साथ अन्य 40 देशों का भी सहयोग रहा है। वेस्ट टू वैल्यू पर नगर निगम बेहतर कार्य कर रहा है। नतीजन प्रदेश तथा देश में कई बार नगरायुक्त द्वारा जारी कार्यों की प्रेजेंटेशन दी गई। इसी क्रम में गाजियाबाद नगर निगम को भारत सरकार आवासन और शहरी कार्य मंत्रालय द्वारा थ्रीआर और सर्कुलर इकोनॉमी की कार्यशाला में भी आमंत्रित किया गया है, जो की सराहनीय है। लखनऊ प्रयागराज वाराणसी द्वारा भी उक्त कार्यक्रम में विशेष रूप से हिस्सा लिया गया ।


















